TRENDING TAGS :
Dhoom 4 Cast: रणबीर कपूर के साथ अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा की जगह नजर आएंगे दो नये एक्टर
Dhoom 4 Cast Update: धूम 4 के लिए यशराज फिल्म्स ने बदली पूरी कास्ट फिल्म में नजर आएंगे ये एक्टर
Dhoom 4 Cast Release Date
Dhoom 4 Update: यशराज फिल्म की धूम फ्रेंचाइजी को लेकर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के जन्मदिन के दिन ये कन्फर्म कर दिया था की धूम 4(Dhoom 4) में सलमान खान या शाहरुख खान को नहीं बल्की मुख्य भूमिका के लिए रणबीर कपूर को साइन किया गया है। तो वही अब जाकर खबरें आ रही हैं कि धूम 4 में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा की जगह नए एक्टर्स को कास्ट किया जाएगा।
धूम 4 कास्ट (Dhoom 4 Cast)-
वर्ष 2004 से यशराज फिल्म्स ने धूम फ्रेंचाईजी की शुरुआत जॉन अब्राहम के साथ की थी। तो वही इसके दूसरे सीज़न में Hrithik Roshan मुख्य किरदार में नजर आएं। इसके बाद आमिर खान धूम 3 में लीड रोल में थे। जिसके बाद दर्शकों को धूम 4(Dhoom 4 Movie) का बेसब्री से इंतज़ार है। धूम 4 में चोर की भूमिका निभाने के लिए रणबीर कपूर को साइन किया गया है। जैसा कि सभी को पता है कि धूम फ्रेंचाइजी की हर एक फिल्म चोर आपकी पुलिस की कहानी बताती है।
तो वही फिल्म में भले ही चोर की भूमिका निभाने वाले मुख्य अभिनेता को बदला गया हो लेकिन पुलिस की भूमिका निभाने वाले अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा को अभी तक नहीं बदला गया है.लेकिन अब दोनो एक्टर को भी रिप्लेस कर दिया गया है। इन दोनो की जगह वो दो नए एक्टर कौन होंगे इसकी तलाश जारी है।
धूम 4 रिलीज की तारीख (Dhoom 4 Release Date)-
रिपोर्ट्स की माने तो इस बार धूम 4 की कहानी(Dhoom 4 Story) एकदम ताजा होने वाली है। इसलिए फिल्म की पूरी कास्ट को बदला जा रहा है। धूम 4 की शूटिंग 2025 के अंत में या 2026 की शुरुआत तक शुरू कर दी जाएगी। तो वही फिल्म कब रिलीज होगी अभी इसके बारे में जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो 2027 तक सिनेमाघरो में रिलीज हो सकती है।