×

Rang De Basanti Bhojpuri: केसारी लाल यादव की रंग दे बसंती देशभक्ति का देगी संदेश, जानिए कब होगी रिलीज

Rang De Basanti Bhojpuri Movie: आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती से बिल्कुल अलग है, खेसारी लाल यादव की रंग दे बसंती इस दिन होगी सिनेमाघरो में रिलीज...

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 2 March 2024 10:03 AM GMT
Rang De Basanti Bhojpuri Movie Khesari Lal Yadav
X

Rang De Basanti Bhojpuri Movie Khesari Lal Yadav

Rang De Basanti Bhojpuri Movie: भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म रंग दे बसंती का ट्रेलर लांच हो चुका है। अब दर्शको को फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। बता दे कि खेसारी लाल यादव की फिल्म रंग दे बसंती का टाइटल भले ही आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती से मिलता हो लेकिन खेसारी लाल यादव की रंग दे बसंती (Rang De Basanti Bhojpuri Movie Khesari Lal Yadav) आमिर खान की रंग दे बसंती से एकदम अलग है। खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म रंग दे बसंती देशभक्ति पर बनी है।

। इस फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह कर रहे हैं, जिन्होंने खेसारी लाल यादव की पहली भोजपुरी फिल्म 'साजन चले ससुराल' निर्देशित की थी। इसके निर्माता रोशन सिंह हैं। बता दे कि हिंदी फिल्मों के शीर्षकों पर अब तक भोजपुरी सिनेमा में कम से 250 से ज्यादा फिल्में बन चुकी है। उनमें से ये एक है।

Rang De Basanti Bhojpuri Movie Release Date (रंग दे बसंती भोजपुरी फिल्म कब रिलीज होगी) -

खेसाली लाल यादव की फिल्म रंग दे बसंती (Rang De Basanti Bhojpuri Movie Khesari Lal Yadav) का ट्रेलर लांच हो चुका है। बता दे कि फिल्म की अधिकांश शूटिंग कश्मिर में हुई है। बता दे कि खेसारी लाल यादव को चाहने वाले प्रशंको के लिए ये खुशखबरी है। फिल्म में बॉलीवुड के बड़े कलाकारों की आवाज गानों में सुनने को मिलेगी। खेसारी लाल यादव की ये फिल्म 22 मार्च को पैन इंडिया रिलीज कर रहे हैं, जो भोजपुरी के दर्शकों को होली का उपहार होगा।

Rang De Basanti Bhojpuri Movie Cast (रंग दे बसंती भोजपुरी फिल्म कास्ट)-

इस फिल्म में फिल्म रंग दे बसंती के निर्माता रौशन सिंह और सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं. निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं. फिल्म में खेसारीलाल यादव, रति पांडे और डायना खान के साथ अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान और मास्टर ऋषभ यादव राज प्रेमी, मीर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैश, ज्योति कलश, संजय महानंद, रीना रानी, श्रद्धा नवल, सुजान सिंह, सोनू पांडेय, रितु चौहान, रिंकू भारती, नेहा पाठक, खुशबू यादव, संजय वर्मा व अन्य नजर आएंगे।

Rang De Basanti Bhojpuri Movie Trailer (रंग दे बसंती भोजपुरी फिल्म ट्रेलर)-



खेसारी लाल यादव की फिल्म रंग दे बसंती का ट्रेलर लांच हो चुका है। रंग दे बसंती (Rang De Basanti Bhojpuri Movie Khesari Lal Yadav) के ट्रेलर में खेसारीलाल यादव देश के दुश्मनों को धूल चाटते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में खेसारी लाल यादव एक ओर जांबाज सैनिक के रूप में नजर आएं हैं। जो देश के खातिर हमेशा मर मिटने को तैयार रहता है और वही दूसरी ओर यूनिवर्सिटी में एक युवा नेता के रूप में खेसारीलाल यादव प्रभु श्रीराम का घोष बुलंद करते नजर आ रहे है। कभी मूंछ में दिख रहे हैं, तो कभी जटाधारी लुक में ट्रेलर में यही संस्पेंस कायम किया गया है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story