×

रानू मंडल ने सलमान को दिया ये जवाब, जमकर हुए ट्रोल दबंग खान

कुछ समय पहले की बात है, जब स्टेशन पर गाना गाने वाली एक महिला का वीडियो वायरल हुआ। जिसका नाम रानू मंडल और ये बंगाल की रहने वाली हैं। जिनका एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ था, जिसमें वो लता मंगेशकर के सदाबहार गाने 'एक प्यार का नगमा है' को रेलवे प्लेटफॉर्म पर गा रही थीं। जिस वीडियो की वजह से आज रानू को पूरी दुनिया जान चुकी है।

Roshni Khan
Published on: 1 Sep 2019 6:16 AM GMT
रानू मंडल ने सलमान को दिया ये जवाब, जमकर हुए ट्रोल दबंग खान
X
आ गया रानू का नया गाना, इंटरनेट पर तेजी से मचा रहा धमाल

मुंबई: कुछ समय पहले की बात है, जब स्टेशन पर गाना गाने वाली एक महिला का वीडियो वायरल हुआ। जिसका नाम रानू मंडल और ये बंगाल की रहने वाली हैं। जिनका एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ था, जिसमें वो लता मंगेशकर के सदाबहार गाने 'एक प्यार का नगमा है' को रेलवे प्लेटफॉर्म पर गा रही थीं। जिस वीडियो की वजह से आज रानू को पूरी दुनिया जान चुकी है।

ये भी देखें:डॉ तमिलिसाई साउंडराजन को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया

गरीब परिवार में जन्म लेने वाली रानू दुर्भाग्य से अपने माता-पिता से अलग हो गई। बाद में उन्होंने एक रसोइये से शादी की, जो मरहूम बॉलीवुड स्टार फिरोज खान के यहां काम करते थे। उनके साथ वे पश्चिम बंगाल से मुंबई आ गई। लेकिन बाद में उनकी ज़िन्दगी का संघर्ष शुरू हो गया जो काफी परेशानी भरा था।

आज रानू मंडल, एक इंटरनेट सनसनी और एक नवोदित बॉलीवुड गायिका हैं। रानू ने अपने तेजी से बढ़ते फैन बेस के साथ फेसबुक लाइव सेसन खत्म किया था। इसके बाद रानू ने कहा, "मेरे जीवन की कहानी बहुत लंबी है। मेरे जीवन की कहानी पर एक फिल्म बन सकती है। यह एक खास फिल्म होगी।"

रानू का हाल ही में एक नया वीडियो वायरल हुआ जिसमें हिमेश रेशमिया भी शामिल थे, जिन्होंने उन्हें प्लेबैक सिंगर के रूप में बॉलीवुड में लॉन्च करने की पेशकश की। उन्होंने रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' के एक एपिसोड की भी रिकार्डिग की।

ये भी देखें:आरिफ मोहम्मद खान को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया

रानू अब सफलता की सीडी चढ़ रही हैं, लेकिन उनके वायरल वीडियो से पहले उनकी जिन्दगी कुछ और ही थी। हालांकि उनकी दादी ने उन्हें पालापोसा, लेकिन उनके लिए जीवन आसान नहीं था।

रानू ने कहा, "हम शादी के बाद पश्चिम बंगाल से मुंबई शिफ्ट हो गए। मेरे पति फिल्मस्टार फिरोज खान के घर में रसोइया थे। उस समय उनका बेटा फरदीन कॉलेज में था।"

रानू ने कहा, "वे हमारे साथ बहुत अच्छा व्यवहार करते थे, अपने परिवार के सदस्यों की तरह।" अब वह बहुत खुश हैं। फिर से वे अपनी बेटी के साथ हैं और खुद के बॉलीवुड डेब्यू की प्रतीक्षा कर रही हैं।

उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं और बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। बात यह है कि मुंबई में संगीत की सुविधाएं मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं। वे महत्वपूर्ण हैं। मेरे घर से मुंबई आना और फिर हवाई जहाज से लौटना भी कठिन है। अच्छा होता अगर मुंबई में मेरा एक घर होता। लेकिन मुझे इसके लिए सोचने की जरूरत नहीं है। भगवान हैं।"

ये भी देखें:श्री बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया

ऐसी खबरें थी कि सुपरस्टार सलमान खान ने उन्हें एक फ्लैट गिफ्ट किया है। उन्होंने इससे इनकार किया कि उन्हें उनसे कोई भी गिफ्ट नहीं मिला है। रानू ने कहा, "मैं अभी तक सलमान से नहीं मिली हूं। लेकिन उनकी फिल्म 'तेरे नाम' बहुत अच्छी फिल्म थी।"

अपनी सुरीली आवाज और इंटरनेट की बदौलत उन्हें लोगों से बहुत सारे ऑफर्स मिल रहे हैं। अब यह उन पर है कि वे आगे क्या करना चाहती हैं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story