Ranveer Singh और Aditya Dhar की फिल्म कब होगी रिलीज और जानिए कौन-कौन से एक्टर आएंगे नजर

Ranveer Singh Aditya Dhar Movie Dhurandhar Cast: रणवीर सिंह के झोली में आई एक एक्शन थ्रिलर फिल्म जिसमें एक नहीं कई सारे एक्टर एक साथ होंगे मौजूद

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 8 July 2024 12:41 PM GMT (Updated on: 20 July 2024 10:19 AM GMT)
Ranver Singh Aditya Dhar Movie Release Date
X

 Ranver Singh Aditya Dhar Movie  

Ranver Singh Aditya Dhar Movie Update: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के हाथ बहुत समय बाद एक फिल्म लगी है। जिसमें एक नहीं कई सारे एक्टर एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर हालहि में अनॉउंसमेंट किया गया है। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन यामी गौतम के पति और उरी फिल्म के निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए आदित्य धर रणवीर सिंह के साथ ही साथ कई सारे बॉलीवुड एक्टर के साथ बातचीत कर रहे हैं। जिनमें से कई सारे एक्टर्स का नाम फाइनल कर लिया गया है। चलिए जानते हैं रणवीर सिंह आदित्य धर की फिल्म में कौन-कौन से एक्टर नजर आएंगे और कब रिलीज होगी फिल्म

रणवीर सिंह आदित्य धर की फिल्म धूरंधर की शूटिंग कब शुरू होगी (Ranveer Singh Aditya Dhar Movie Shooting Start Date In Hindi)-

रणवीर सिंह आदित्य धर की एक्शन थ्रिलर फिल्म का पहला शेड्यूल अगस्त में एक अंतरराष्ट्रीय स्थान पर शुरू होगा। उसके बाद भारत में भी कुछ समय के लिए शूटिंग होगी। इसमें एक साथ कई सारे बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नजर आने वाले हैं।

रणवीर सिंह आदित्य धर मूवी धुरंधर कास्ट (Ranveer Singh Aditya Dhar Movie Dhurandhar Cast In Hindi)-

आदित्य धर की फिल्म में रणवीर सिंह के आलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म में संजय दत्त प्रतिपक्षी की भूमिका निभा रहे हैं। आर माधवन और अर्जुन रामपाल की भूमिका को गुप्त रखा गया है।

रणवीर सिंह आदित्य धर की फिल्म धुरंधर कब रिलीज होगी (Ranveer Singh Aditya Dhar Movie Dhurandhar Release Date In Hindi)-

रणवीर सिंह आदित्य धर की एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू हो जाएगी। यानि फिल्म 2025 के अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी। यदि हम फिल्म के रिलीज डेट के बारे में बात करें तो 2025 तक सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हो सकती है। लेकिन फिल्म के मेकर्स ने इसपर किसी प्रकार की जानकारी नहीं साझा की है।

रणवीर सिंह आदित्य धर फिल्म धुरंधर की कहानी क्या है? (Ranveer Singh Aditya Dhar Movie Dhurandhar Story In Hindi)-

रणवीर सिंह आदित्य धर की फिल्म Dhurandhar की यदि हम कहानी की बात करें तो ये एक रियल बेस्ड स्टोरी होने वाली है। जिसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक RAW के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण एजेंट की भूमिका निभाने वाले हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story