TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

OMG:रणवीर के बर्थडे पर ये क्या खुद को नहीं रोक पाई दीपिका, शेयर किया ऐसा वीडियो

suman
Published on: 8 July 2018 4:44 AM GMT
OMG:रणवीर के बर्थडे पर ये क्या खुद को नहीं रोक पाई दीपिका, शेयर किया ऐसा वीडियो
X

मुंबई: एक्टर रणवीर सिंह ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन मनाया।इस मौके पर उन्हें हर तरफ से ढेर सारी बधाइयां मिलीं। उनकी गर्लफ्रैंड दीपिका पादुकोण ने भी उन्हें खास अंदाज में डांस करते हुए बर्थडे विश किया।सोशल मीडिया पर जहां सभी रणवीर सिंह को विश करने में लगे थे वहां दीपिका भला कैसे पीछे रहतीं। देर से ही सही मगर उन्होंने बर्थडे ब्वॉय को खास अंदाज में विश किया. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक Boomerang वीडियो डाला है जिसमें वो डांस कर रही हैं। उन्होंने वीडियो पर लिखा, hey hottie @ranveersingh, it's your birthday !!!.इस वीडियो को दीपिका के कई अन्य फैन पेजों ने भी शेयर किया है।

सूत्रों के मुताबिक दीपिका और रणवीर 10 नवंबर को वैवाहिक बंधन में बंधेंगे।फिलहाल दोनों अपनी शादी के बारे में पब्लिकली ज्यादा कुछ कहने से बचते हैं पर अपने रिलेशनशिप को समय-समय पर एक्सपोज करते रहते हैं। दीपिका के अलावा अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई सारे सेलेब्स ने रणवीर को विश किया। इनमें आलिया भट्ट, जोया अख्तर और अनिल कपूर का नाम शामिल है।

फिल्मों की बात करें तो रणवीर, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सिंबा की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसके अलावा वो जोया अख्तर की फिल्म गली ब्वॉय की भी शूटिंग कर रहे हैं। जबकि दीपिका पादुकोण, विशाल भरद्वाज की अगली फिल्म में नजर आएंगी. फिलहाल वो अपने को-स्टार इरफान खान के पूर्ण रूप से स्वस्थ होने का इंतजार कर रही हैं।

suman

suman

Next Story