×

B’DAY SPECIAL: क्या आपको पता है कौन थी इस बाजीराव की पहली मस्तानी

shalini
Published on: 6 July 2016 9:09 AM GMT
B’DAY SPECIAL: क्या आपको पता है कौन थी इस बाजीराव की पहली मस्तानी
X

[nextpage title="next" ]

birthday

मुंबई: बॉलीवुड के बिट्टू शर्मा या मस्तानी के बाजीराव, दोनों ही किरदारों में एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। आज रणवीर का 31वां जन्मदिन है। रणवीर सिंह ने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और आज उनकी गिनती बॉलीवुड के सफल एक्टर्स में की जाती है।

रणवीर सिंह ने अपने बर्थडे पर विश करने वालों को जिस अंदाज में थैंक्स कहा है, वह उनके फैंस पर मुस्कान बिखेर दे रहा है।

आये जानते हैं रणवीर सिंह से जुड़ी कुछ अनोखी और दिलचस्प बातें

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

ranveer deepika

बर्थडे किंग रणवीर सिंह ने जब से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है, तब से लेकर अब तक न जाने कितनी सारी एक्ट्रेस के साथ इनका नाम जुड़ चुका है। फिर वह चाहे बैंड बाजा बारात की अनुष्का शर्मा हों या फिर रामलीला की लीला दीपिका पादुकोण। चेहरे से क्यूट से दिखने वाले रणवीर को देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है कि वह बाजीराव जैसा टफ किरदार भी आसानी से निभा सकते हैं। बता दें कि फिल्म बाजीराव के लिए रणवीर सिंह ने जमकर तारीफें बटोरी थी। रणवीर सिंह की हिट फिल्मों में गुंडे, बैंड बाजा बारात, बाजीराव मस्तानी, दिल धड़कने दो, रामलीला और लुटेरा हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए किन-किन एक्ट्रेस से जुड़ा है बाजीराव रणवीर सिंह का नाम

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

ranveer deepika

दीपिका पादुकोण: ख़बरों के अनुसार आजकल बाजीराव और उनकी मस्तानी के बीच अफेयर के चर्चे जमकर छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म रामलीला के बाद ही रणवीर सिंह और दीपिका के दिलों में एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स पैदा हो गई थी। तभी से दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। इसके अलावा आजकल ये दोनों प्यार के पंछी हर किसी फंक्शन में एक-दूसरे के साथ दिख जाते हैं और इनडायरेक्टली प्यार का भी इजहार करते दिख जाते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए रणवीर के दूसरे अफेयर के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

ranveer anushka

अनुष्का शर्मा: फिल्म बैंड बाजा बारात के बाद रणवीर सिंह के अनुष्का शर्मा के प्यार के चर्चे मीडिया में गोते लगाने लगे। इसके बाद इन दोनों स्टार्स ने फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ में भी एक-दूसरे के साथ काम किया। लेकिन शायद इनके प्यार को किसीकी नजर लग गई और दोनों के रास्ते अलग हो गए।

आगे की स्लाइड में जानिए कौन था रणवीर सिंह का पहला प्यार

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

ranveer ahana

अहाना देओल: कहा जाता है कि बॉलीवुड में आने से पहले रणवीर सिंह का अफेयर हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना देओल के साथ था। लेकिन ये बात कभी जग-जाहिर नहीं हुई।

[/nextpage]

shalini

shalini

Next Story