Deepika Padukone Baby: जानिए कब न्यू बॉर्न का चेहरा रिवील करेंगे रणवीर-दीपिका, बेबी के लिए नहीं रखेंगे नैनी

Ranveer Singh Deepika Padukone Baby Girl: रणवीर और दीपिका अपनी लाडली का चेहरा कब रिवील करेंगे, आइए बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 15 Sep 2024 5:38 AM GMT
Ranveer Singh-Deepika Padukone Baby Girl
X

Ranveer Singh-Deepika Padukone Baby Girl

Ranveer Singh-Deepika Padukone Baby Girl: बी टाउन का एक और लवेबल कपल अब पेरेंट्स बन चुका है, जी हां! हम बात कर रहें हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर 8 सितंबर को एक बेटी का आगमन हुआ। बेटी के आगमन से रणवीर और दीपिका पादुकोण के घर खुशियां ही खुशियां छाईं हुईं हैं, हालांकि अब तक दीपिका अपनी बेटी के साथ हॉस्पिटल में ही हैं, रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें आज डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वहीं इसी बीच यह भी खबर आ चुकी है कि रणवीर और दीपिका अपनी लाडली का चेहरा कब रिवील करेंगे, आइए बताते हैं।

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की नन्ही प्रिंसेज (Ranveer Singh Deepika Padukone Baby Girl First Photo)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नन्ही प्रिंसेज के आगमन से बेहद खुश हैं, उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं है, अब वे बहुत ही जल्द अपनी लाडली को लेकर हॉस्पिटल से घर वापस जाने वाले हैं, घर में दीपिका की लाडली का ग्रैंड वेलकम होने वाला है। वहीं दीपिका और रणवीर सिंह के फैंस भी बेहद खुश हैं, वे सोशल मीडिया पर लगातार न्यूली पेरेंट्स को बधाईयां दे रहें हैं, साथ ही उस वक्त का इंतजार कर रहें हैं, जब दीपिका और रणवीर अपने बेबी गर्ल का चेहरा रिवील करेंगे। जी हां! सब यह जानना चाह रहें हैं कि दीपिका और रणवीर अपनी बेबी गर्ल का चेहरा कब दिखाएंगे, वहीं अब जो खबर आई है, उसे सुन फैंस निराश हो सकते हैं, क्योंकि रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी बेटी के लिए नो फोटो पॉलिसी फॉलो करने वाले हैं।


अनुष्का शर्मा के नक्शे कदम पर चलेंगी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Ranveer Singh Baby)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी बेटी के लिए काफी प्लानिंग कर चुके हैं, बताया जा रहा है कि ये दोनों अपनी बेटी का चेहरा जल्द रिवील नहीं करने वाले हैं, जी हां! अनुष्का शर्मा की तरह ही ये कपल भी अपनी बेटी के लिए नो फोटो पॉलिसी अपनाएगा। जब तक ये दोनों खुद नहीं चाहेंगे, तब तक ने अपनी बेटी का चेहरा छुपा कर रखेंगे। इतना ही नहीं सुनने में तो यह भी आया है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी बेटी का ध्यान खुद रखने वाले हैं, से नैनी नहीं रखेंगे। जैसा कि आप जानते होंगे कि दीपिका पादुकोण मार्च महीने तक ब्रेक ले चुकी हैं और इस दौरान वे अपना पूरा ध्यान अपनी लाडली प्रिंसेज पर ही देना चाहती हैं। फिलहाल अब देखना होगा कि रणवीर और दीपिका अपनी लाडली का चेहरा कब रिवील करेंगे।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story