×

रणवीर-दीपिका ने लिया बच्चा गोद, देखिए कितना क्यूट है ये बच्चा,वायरल हुआ वीडियो

suman
Published on: 14 March 2019 12:30 AM GMT
रणवीर-दीपिका ने लिया बच्चा गोद, देखिए कितना क्यूट है ये बच्चा,वायरल हुआ वीडियो
X

जयपुर:दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के क्यूट कपल्ज में से एक हैं। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन हाल ही में दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों अपने 'अडॉप्टेड पेरेंट्स' होने की बात कर रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में दीपिका, रणवीर के साथ वरुण धवन साथ में हैं। वरुण वीडियो में कहते हैं, 'दोस्तों मैं लंदन में हूं और यहां मैं अपने अडॉप्टेड पेरेंट्स के साथ हूं जो मेरा ध्यान रख रहे हैं'। जिसके बाद दीपिका तुरंत कहती हैं, 'हां हम इसका पूरा ध्यान रखेंगे कि ये अच्छे से डिनर करे, टाइम पर सोए, ये अच्छे से ब्रेकफास्ट करे।'

तीनों का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।तीनों का ये वीडियो इतना क्यूट है कि इसे देखकर आप कुछ पल के लिए तैमूर अली खान की क्यूटनेस को भूल जाएंगे। दरअसल वरुण अपनी आने वाली फिल्म कलंक के टीजर रिलीज होने के बाद लंदन गए हैं जहां उनकी मुलाकात रणवीर- दीपिका से हुई और तीनों ने ये फनी वीडियो शूट किया। वरुण से इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लगाया है जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया है।

suman

suman

Next Story