×

Ranveer:के खिलाफ शिकायत दर्ज महिलाओं कि भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप

रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कि गई है, उनके न्यूड फोटोशूट से 'महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और उनके शील का अपमान' करने का आरोप लगाया गया है।

Anushka Rati
Published on: 25 July 2022 4:58 PM GMT
Ranveer:के खिलाफ शिकायत दर्ज महिलाओं कि भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप
X

Complaint file (image: social media)

FIR FILE: रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कि गई है, उनके नग्न फोटोशूट से 'महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और उनके शील का अपमान' करने का आरोप लगाया गया है।


बता दें कि, मुंबई के एक एनजीओ ने एक मैगजीन के कवर इमेज के लिए हाल ही में हुए न्यूड फोटोशूट को लेकर रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर की मांग की गई है। संगठन ने कहा कि रणवीर सिंह ने 'महिलाओं की भावनाओं' को आहत किया है।

अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा एक मैगजीन के लिए न्यूड पोज देने के कुछ दिनों बाद सोमवार को मुंबई पुलिस में एक अर्जी दाखिल कर उनके खिलाफ 'महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने' के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई। पिछले हफ्ते रणवीर ने पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। फोटोज में रणवीर ने टर्किश गलीचे पर अलग-अलग पोज दिए, ज्यादातर तस्वीरों में रणवीर ने कुछ भी नहीं पहना था।

खबर के अनुसार, पूर्वी मुंबई के उपनगर में स्थित एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के एक पदाधिकारी द्वारा चेंबूर पुलिस स्टेशन में शिकायत आवेदन प्रेजेंट किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा कि अभिनेता ने महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है और अपनी तस्वीरों के माध्यम से उनके मोडेस्टी का अपमान किया है। शिकायतकर्ता ने रणवीर के खिलाफ सूचना टेक्नोलॉजी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। पेपर मैगजीन पर रणवीर की तस्वीरें आने के एक दिन बाद अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं। अभिनेता की कई प्रशंसकों और इंडस्ट्री के सहयोगियों ने प्रशंसा की, जिन्होंने फोटोशूट को 'बहादुर' कहा। हालांकि कई लोगों ने इसे 'अश्लील' बताते हुए इसकी आलोचना भी की थी. सोमवार को अभिनेता आलिया भट्ट ने विवाद में भी रणवीर का बचाव करते हुए कहा कि वह उनके खिलाफ कुछ भी नकारात्मक बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं।

रणवीर को हाल ही में बेयर ग्रिल्स के साथ नेटफ्लिक्स इंटरएक्टिव स्पेशल रणवीर वर्सेज वाइल्ड में देखा गया था। वह अगली बार रोहित शेट्टी की "सर्कस" में जैकलीन फर्नांडीस और पूजा हेगड़े के साथ दिखाई देंगे। विलियम शेक्सपियर की "कॉमेडी ऑफ एरर्स" का कन्वर्जन फिल्म जो क्रिसमस 2022 के आसपास रिलीज होने की उम्मीद है। इसके अलावा रणवीर के पास आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन के साथ फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" भी है। यह फिल्म 11 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story