×

दीपिका को छोड़ इस एक्ट्रेस के साथ दिखी रणवीर की ऐसी हॉट कैमेस्ट्री

suman
Published on: 6 Oct 2018 1:53 AM GMT
दीपिका को छोड़ इस एक्ट्रेस के साथ दिखी रणवीर की ऐसी हॉट कैमेस्ट्री
X

जयपुर:रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म सिंबा में काफी बिजी हैं। उनकी फिल्म में कई नए स्टार्स की एंट्री हुई है। फिल्म सिंबा के लिए रणवीर सिंह ने काफी तैयारी की है। सिंबा में रणवीर अलग ही लुक में नजर आएंगे। इन दिनों रणवीर सिंह ने वोग मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। जिसमें रणवीर सिंह पुर्तगाली अभिनेत्री सारा सैम्पियो के साथ सेक्सी पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों का यह फोटोशूट इन दिनों काफी वायरल हो रहा है।

लोग दोनों के फोटोशूट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वैसे रणवीर और दीपिका दोनों की शादी की चर्चा अपने चरम पर है। कहा जा रहा है कि दोनों साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।रणवीर सिंबा की शूटिंग में काफी बिजी हैं। फिल्म में सारा अली खान, आशुतोष राणा आदि कलाकार लीड रोल में हैं। सिंबा में रणवीर एक एसीपी की भूमिका में नजर आएंगे।सिंबा को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं जबकि रोहित शेट्टी इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। सिंबा को लेकर रणवीर कहते हैं कि दिसंबर में बड़े पर्दे पर विस्फोट होगा क्यों सिंबा आ रहा है। बता दें कि सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज होगी।

suman

suman

Next Story