TRENDING TAGS :
Don 3 Update: डॉन 3 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, फरहान अख्तर ने दिया बड़ा अपडेट
Ranveer Singh Don 3 Update: रणवीर सिंह की फिल्म डॉन 3 पर फरहान अख्तर ने दिया खुश कर देने वाला अपडेट
Don 3 Update: डॉन फ्रेंचाइजी की अब तक दो फिल्में आ चुकी हैं। इसकी शुरूआत अमिताभ बच्चन ने की थी। फिल्म के गाने और फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। जिसके बाद डॉन 2 आई जिसे फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को नए तरीके से पेश किया गया। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इस फिल्म में शाहरूख खान के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर थी। जैसे अमिताभ बच्चन के अपोजिट हेलन और जीतन थी। अब जाकर डॉन 3 आ रही है जिसको लेकर काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चाऐं चल रही हैं। तो वहीं अब जाकर फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर ने अपने द्वारा दिए हुए एक इंटरव्यू में इसके बारे में बताया है। चलिए जानते हैं क्या कहा फरहान अख्तर ने Don 3 के बारे में
फरहान अख्तर ने डॉन 3 पर दिया अपडेट (Farhan Akhtar Don 3 Update)-
फरहान अख्तर ने हालहि में अपने द्वारा दिए हुए एक इंटरव्यू में अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में जिक्र किया है। जिसमें उनकी फिल्म Don 3 भी थी। रणवीर सिंह की डॉन 3 आधिकारिक तौर पर बन रही है, जिससे देरी की सभी अफवाहों पर विराम लग गया है। फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होगी। अख्तर ने हालहि में एक इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह प्रोजेक्ट पटरी पर है।
रणवीर सिंह फिल्म में लीड रोल में हैं। तो वहीं रणवीर सिंह के अपोजिट कियारा आडवाणी फीमेल लीड में हैं। कियारा के अलावा फरहान अख्तर किसी अन्य एक्ट्रेस को भी कास्ट करते हैं या नहीं ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। क्योंकि डॉन की अबतक जितनी भी पार्ट आए हैं। उनमें दो एक्ट्रेस मुख्य किरदार में रही हैं। इस समय फरहान अख्तर 120 बहादुर फिल्म में व्यस्त हैं जोकि 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।