×

Ranveer Singh Nude Photoshoot: शर्लिन चोपड़ा ने रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर दीपिका पर बोल हमला

Ranveer Singh Nude Photoshoot Controversy: शर्लिन चोपड़ा ने एक कार्यक्रम में दीपिका पर निशाना साधा और रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर कुछ ऐसा जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जायेंगे।

Shweta Srivastava
Published on: 27 July 2022 2:34 PM GMT
Sherlyn Chopra Reacts on Ranveer Nude Photoshoot
X

Sherlyn Chopra Reacts on Ranveer Nude Photoshoot (Image Credit-Social Media)

Ranveer Singh Nude Photoshoot Controversy: शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने एक कार्यक्रम में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पर निशाना साधा और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के न्यूड फोटोशूट (Ranveer Singh Nude Photoshoot) पर तंज़ कसते हुए कुछ ऐसा जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जायेंगे। दरअसल इसके पहले दीपिका ने शर्लिन के कपड़ों पर कमेंट किया था अब इसका जवाब शर्लिन ने दिया है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

जहाँ एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट को लेकर कुछ लोगों ने रणवीर सिंह की तारीफ की थी। वहीँ अब शर्लिन चोपड़ा ने सवाल किया है कि उनके बोल्ड मैगजीन फोटोशूट के लिए उन्हें 'कैरेक्टरलेस' क्यों कहा गया। उन्होंने एक कार्यक्रम में दीपिका पादुकोण को उनके पहनावे को देखकर याद दिलाया कि दीपिका ने उन्हें एक बार उनके कपड़ों को जज करते हुए उन्हें 'कैरेक्टरलेस' कहा था। और अब शर्लिन ने दीपिका के पति और एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटो शूट पर तंज़ करते हुए कहा है कि, 'आपके पति के जिस्म पर क्या है'

कुछ समय पहले एक इंटरनेशनल मैगजीन के लिए रणवीर सिंह ने एक फोटोशूट कराया था जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। एक फोटोशूट में न्यूड पोज देने के लिए अभिनेता के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। बंगाली अभिनेता और राजनेता मिमी चक्रवर्ती और अभिनेता स्वरा भास्कर द्वारा रणवीर की नग्न तस्वीरों पर लोगों की प्रतिक्रिया के बाद, शर्लिन चोपड़ा ने समाज के दोहरे मानकों पर सवाल उठाया है। उन्होंने दीपिका पादुकोण पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रणवीर से शादी करने वाली एक्ट्रेस दीपिका ने एक बार उन्हें एक कार्यक्रम में उनके कपड़ों को लेकर जज किया था।

पेपर मैगज़ीन के लिए रणवीर की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद, कई सेलेब्स और फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब, शर्लिन ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट के बारे में बात की है। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय पत्रिका के लिए भी ऐसा ही फोटोशूट किया था, लेकिन उन्हें मतलबी और भद्दे कमैंट्स का सामना करना पड़ा था ।

शर्लिन चोपड़ा ने कहा "जब मैंने एक अंतरराष्ट्रीय पत्रिका के लिए एक बोल्ड शूट (फोटोशूट) किया, तो समाज ने मुझे चरित्रहीन और कई अन्य नामों से बुलाया। ऐसा दोहरा मापदंड क्यों? ये दोगलापन क्यों (पाखंड क्यों)? जब मैंने शूट किया था, मेरे बदन पे क्या कीड़े पड़े थे?"

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story