×

बदला रणवीर का लुक: सामने आया इनका नया अवतार, पोस्ट की सेल्फी

रणवीर सिंह अपने ड्रेसिंग सेन्स और अजब अजब स्टाइल से हमेशा ही सभी को चौंकाते रहते हैं। इस बीच एक बार फिर रणवीर सिंह अपने न्यू लुक को लेकर चर्चा में हैं।

Aradhya Tripathi
Published on: 14 Jun 2020 10:14 AM GMT
बदला रणवीर का लुक: सामने आया इनका नया अवतार, पोस्ट की सेल्फी
X

वैसे तो देश में लॉकडाउन खुल गया है। लेकिन अभी भी लोग अपने घरों में ही कैद हैं। और अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। ऐसे में सभी स्टार्स कुछ न कुछ अलग कर रहे हैं। इस बीच अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। रणवीर ने सेल्फीज पोस्ट कर लॉकडाउन में अपने बदले लुक को फैंस के साथ साझा किया है।

रणवीर का नया लुक

ये भी पढ़ें- इंसाफ दिलाने निकले एबीवीपी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य मंत्री का किया पुतला दहन

रणवीर सिंह अपने ड्रेसिंग सेन्स और अजब अजब स्टाइल से हमेशा ही सभी को चौंकाते रहते हैं। इस बीच एक बार फिर रणवीर सिंह अपने न्यू लुक को लेकर चर्चा में हैं। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी शर्टलेस सेल्फीज पोस्ट की हैं। जिनमें रणवीर लंबे बालों और शेव्ड लुक में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देख कर आपको रणवीर सिंह के पुराने दिनों की याद आ जाएगी।

ये भी पढ़ें- UC ब्राउज़र सर्वे: 18% को चाहिए फोन, तो 26% लोगों को पसंद आया कुछ और

अभी हाल ही में ही रणवीर ने एक ऐड के लिए यूज अपनी फोटो शेयर की थी। उसमें भी एक्टर लंबे बालों और क्लीन शेव्ड लुक में नजर आए थे। वैसे इस लॉकडाउन में रणवीर ने दूसरे लुक्स भी ट्राई किए हैं। अपने पिछले पोस्ट में वे हेयरकट और दाढ़ी वाला लुक भी फैंस के साथ साझा कर चुके हैं।

दीपिका के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं रणवीर

वैसे इस लॉकडाउन के चलते अन्य स्टार्स की तरह रणवीराउर दीपिका भी अपने घर में हैं और दोनों मिलकर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। ये दोनों सोशल मीड‍िया पर अपनी पुरानी तस्वीरों के अलावा फनी वीड‍ियोज भी शेयर करते रहते हैं। वैसे इन दिनों रणवीर, दीप‍िका के कुकिंग स्क‍िल्स को भी देखकर हैरान हैं। वे कई बार दीप‍िका के बनाए खाने की तारीफ भी पब्ल‍िकली कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें- RIP Sushant: शव लटका रखा घर पर, खौफ में आए बड़े-बड़े दिग्गज एक्टर

वहीं अगर रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर की आने वाली फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पहले विश्वकप विजेता टीम के कप्तान और दुनिया के माहनतम आलराउंडर कपिल देव की बायोपिक '83 ' है। इस फील्म को बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक कबीर खान निर्देशित कर रहे हैं।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story