Ranveer Singh ने Orry के बारे में किया शॉकिंग खुलासा, जिसके बारे में सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश,देखें

Ranveer Singh Orry Video Viral: रणवीर सिंह ने ऑरी यानि ओरहान अवत्रामणि के बारे में एक शॉकिंग खुलासा किया देखें वायरल वीडियो

Shikha Tiwari
Published on: 19 Oct 2024 8:32 AM GMT
Ranveer Singh On Orry Awatramani Viral Video
X

Ranveer Singh On Orry Awatramani Viral Video

Ranveer Singh On Orry Awatramani Viral Video: रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं। इस समय रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन की वजह से सुर्खियों में हैं। तो वहीं इन सबके अलावा ओरी इस समय एक और वजह से सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। जिसके पीछे की वजह है Orry Awatramani को लेकर लगातार पूछे गए सवालों का जवाब देना, चलिए जानते हैं रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने ओरी के बारे में क्या कहा है।

रणवीर सिंह ने ओरी के बारे में किया खुलासा (Ranveer Singh On Orry Awatramani Viral Video)-

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हालहि में एक बेटी के माता-पिता बने हुए हैं। तो वहीं रणवीर सिंह अजय देवगन के साथ उनकी फिल्म सिंघम अगेन में सिंबा के किरादर में नजर आएंगे। इन सबके बीच रणवीर सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो Mukesh Ambani की छोटी बहू Radhika Merchant के बर्थडे पार्टी की है। जिसमें रणवीर सिंह और बॉलीवुड के कई सारे सेलेब्स शामिल हुए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर हर समय खबरों में रहने वाले Orry Awatramani भी उस पार्टी का हिस्सा थे। जिनके साथ रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Orry Awatramani ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें Ranveer Singh उनके साथ नजर आ रहे हैं। रवणीर सिंह इस वीडियो में कहते हुए नजर आते हैं कि पूरी दुनिया दो ही सवाल पूछती है। पहला सवाल ये की कट्टपा ने बाहूबली को क्यों मारा, तो वहीं दूसरा की आखिर ओरी क्या करता है। इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है। जिसके बाद कमेंट बॉक्स में यूजर्स लिखते हैं कि अपने दूसरे सवाल का जवाब दो आखिर ओरी क्या करता है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।


ओरी उर्फ ओरहान अवत्रामणि कौन हैं (Who is Orry Awatramani In Hindi)-

रणवीर सिंह ने भले ही नहीं बताया कि ओरी क्या करता है हम आपको बता दे कि ओरी का वास्तविक नाम ओरहान अवत्रामणि है। ओरी ने तमिलनाडु में स्थित कोडाइकनाल इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी की है। यह एक बोर्डिंग स्कूल है। इसके अलावा ओरहान अवात्रामणि ने न्यूयॉर्क में स्थित पार्सन्सस स्कूल ऑफ डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी की डिग्री हासिल की है। ओरी का दिमाग कम उम्र में ही इनकम जनरेटिंग सोर्सेस की तरफ लगा रहता था। ओरी अपने अजब-गजब फैंशन के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा ओरी जान्हवी कपूर, करण जौहर और अन्य स्टार किड्स के साथ कोलैबरेशन करते हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story