×

BIGG BOSS FUN:रणवीर ने उड़ाया करण जौहर का मजाक, सलमान खान लिया पूरा मजा

suman
Published on: 23 Dec 2018 5:49 AM GMT
BIGG BOSS FUN:रणवीर ने उड़ाया करण जौहर का मजाक, सलमान खान लिया पूरा मजा
X

जयपुर:मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस अपने आखिरी पड़ाव पर है। शो के फिनाले में अब बस एक ही हफ्ता बचा है। शो काआखिरी वीकेंड का वार माना जा रहा है। जिसमें अपकमिंग फिल्म सिम्बा की स्टारकास्ट शामिल हुईं। इसमें फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी से लेकर लीड स्टार्स सारा अली खान और रणवीर सिंह ने शो में महफिल लूट ली। इस दौरान उन्होंने करण जौहर का जमकर मजाक बनाया.. जबरदस्त वीडियो...वीडियो के मुताबिक, बॉलीवुड के मस्तमौला एक्टर रणवीर सिंह ने शो के सेट पर जी भरकर मस्ती की। दरअसल, इसमें तड़का लगाने वाले थे शो के होस्ट सलमान खान। सलमान ने रणवीर को करण जौहर की एक्टिंग और डांस करने को कहा। पहले तो रणवीर थोड़ा हिचकिचाए फिर उन्होंने अपने फनी अंदाज में करण जौहर का डांस कर समा बांध दिया।वीडियो में आप देखेंगे कि रणवीर सिंह गाने राधा तेरी चुनरी पर करण जौहर का डांस कर रहे हैं। इस दौरान रणवीर सिंह पूरे मूड में थे। वहीं, स्टेज पर खड़े रोहित और सारा भी इस नजारे का पूरा मजा ले रहे थे। बता दें कि करण जौहर फिल्म सिम्बा के निर्माता हैं।



— The Khabri (@TheKhbri) December 22, 2018

मुताबिक इस बात की पुष्टि हो गई है कि सोमी खान इस वीकेंड का वार घर छोड़कर चली जाएंगी। लेकिन आपको बता दें कि शो में आए भोजपुरी सिंगर दीपक ठाकुर का दिल सोमी खान पर आ अटका था तो ऐसे में सोमी के जाने पर उन्हें सबसे ज्यादा चोट पहुंचेगी। यहां तक कि दीपक ने शो में कई बार ये जताया कि वह सोमी खान को बहुत पसंद करते हैं और शादी के लिए उन्हें ऐसी ही लड़की चाहिए। सोमी खान के शो से बाहर होने के बाद करणवीर, दीपिका, श्रीसंथ, रोमिल, सुरभि, और दीपक ही बचे हैं। ऐसे में अब माना जा रहा है कि इन छह के बीच पहले तो टॉप फाइव की जंग होनी है। लेकिन आपको बता दें कि सुरभि राणा पहले ही फाइनल का टिकट हासिल कर चुकी हैं।

suman

suman

Next Story