×

Badshah Wedding: गर्लफ्रेंड संग शादी रचाने की ख़बरों पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच

Badshah Wedding: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक के बाद एक सितारों के घरों में शहनाइयां बजने वाली हैं। जहां परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खबरों ने तुल पकड़ा हुआ है, वहीं खबर आई कि जाने माने सिंगर और रैपर बादशाह भी शादी करने जा रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 2 April 2023 3:23 PM GMT (Updated on: 2 April 2023 3:36 PM GMT)
Badshah Wedding: गर्लफ्रेंड संग शादी रचाने की ख़बरों पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच
X
Rapper Badshah (Photo- Social Media)
Badshah Wedding: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक के बाद एक सितारों के घरों में शहनाइयां बजने वाली हैं। जहां परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खबरों ने तुल पकड़ा हुआ है, वहीं खबर आई कि जाने माने सिंगर और रैपर बादशाह भी शादी करने जा रहें हैं। आइए जाने की आखिर सच क्या है।

गर्लफ्रेंड ईशा रिखी संग सात फेरे लेने को तैयार 37 साल के बादशाह

बॉलीवुड की गलियारों से आज ही बादशाह की शादी को लेकर खबरें आईं थी, जिसके बाद फैंस सिंगर को बधाई देने लग गए। बताते चलें कि 37 साल के बादशाह और ईशा रिखी काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहें हैं, और अब रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहें हैं।

क्या अप्रैल महीने में ही दूल्हा बनेंगे बादशाह

रिपोर्ट्स के अनुसार बादशाह अपनी लेडी लव ईशा रिखी संग इसी महीने शादी रचाएंगे। दोनों गुरुद्वारे में शादी की सभी रस्में पूरी करेंगे। बताया तो ये भी गया था कि बादशाह और ईशा की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और कुछ करीबी ही लोग इनकी शादी में शिरकत करेंगे। कुछ करीबियों की मौजूदगी में सिंपल तरीके से शादी रचाकर दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। हालांकि अब बादशाह ने अपनी शादी की ख़बरों पर चुप्पी तोड़ी है, और सच से जनता को रूबरू कराया है।

जानें बादशाह ने क्या कहा

बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने गर्लफ्रेंड संग शादी की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया। बादशाह ने अपने उस नोट में लिखा, "डियर मीडिया, मैं आपकी रिस्पेक्ट करता हूं, लेकिन ये बहुत ही बकवास है। मैं शादी नहीं कर रहा हूं। जिसने भी आप लोगों ये बताया है, उसे और अच्छा मसाला पाने की जरूरत है।"

जानिए क्या करती हैं बादशाह की गर्लफ्रेंड

आपको बता दें कि बादशाह की गर्लफ्रेंड ईशा रिखी चंडीगढ़ में रहती हैं और वे भी पेशे से एक जानी मानी मॉडल और एक्ट्रेस हैं। ईशा रिखी पंजाबी फिल्मों में अपनी दमदार पहचान बना चुकी हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
View this post on Instagram

A post shared by Isha Rikhi (@isharikhi)

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story