×

Ravi Kishan Lifestyle: अभिनेता रवी किशन की आलीशान लाइफस्टाइल, जानिए कितनी सम्पति के हैं मालिक

Bhojpuri Superstar Ravi Kishan Lifestyle: आज हम आपको बताएंगे रवि किशन के जीवन से जुडी कुछ अहम बातें और दिखाएंगे उनके आलीशान घर की एक झलक। जो वाकई बेहद खूबसूरत है।

Shweta Srivastava
Published on: 16 July 2022 4:04 PM GMT
Bhojpuri Superstar Ravi Kishan Lifestyle
X

Bhojpuri Superstar Ravi Kishan Lifestyle (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Superstar Ravi Kishan Lifestyle: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और राजनेता रवि किशन (Ravi KIshan) ने आज जो मुकाम हासिल किया है वो अपनी कड़ी मेहनत के बल पर ही पाया है। वो भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार होने के साथ साथ इस इंडस्ट्री को ऊंचाईयों पर लाने वाले भी हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा को एक अलग पहचान दी जिसने भोजपुरी सिनेमा को भी पॉपुलरटी दिलवाई। वहीँ रवि किशन लिटिक्स की दुनिया में भी काफी पॉपुलर हैं। उन्हें ये सब आसानी से नहीं मिला बल्कि इसके पीछे था उनका कड़ा संघर्ष। आज हम आपको बताएंगे रवि किशन के जीवन से जुडी कुछ अहम बातें और दिखाएंगे उनके आलीशान घर की एक झलक। जो वाकई बेहद खूबसूरत है।

अभिनेता और राजनेता रवि किशन

Bhojpuri Superstar Ravi Kishan Lifestyle (Image Credit-Social Media)

शायद बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि भोजपुरी सुपरस्टार और राजनेता रवि किशन केवल 12 वीं तक पढ़े हैं। लेकिन इसके बाद भी वो न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं। रवि ने अपने बेमिसाल अभिनय के दमपर आज ये मुकाम हासिल किया है। उनकी ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग है जो उनका हर अंदाज़ पसंद करती है। वो अभिनेता में लोगों को जितना पसंद आते हैं उतना ही राजनेता के रूप में पॉपुलर हैं। आज हम आपको बताएँगे कि रवि किशन से जुडी कुछ खास और रोचक बातें। साथ ही रवि किशन की मौजूदा सम्पति के बारे में भी आपको जानकारी देंगे।

शानदार पोलिटिकल करियर

Bhojpuri Superstar Ravi Kishan Lifestyle (Image Credit-Social Media)

रवि किशन का पूरा नाम रवि किशन शुक्ला है| उनका जन्म 17 जुलाई सन 1971 को हुआ था। रवि किशन न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं बल्कि वो एक कुशल राजनेता भी साबित हुए।जहाँ रवि किशन को एक अभिनेता के रूप में लोगों का बेशुमार प्यार मिला वहीँ वो एक राजनेता के रूप में भी हर दिल अज़ीज़ बन गए। उन्होंने अपने पोलिटिकल करियर में भी बुलंदियों की सीढ़ियां चढ़ीं। जो उनके कठिन परिश्रम का नतीजा है।

बिग बॉस से मिली पॉपुलैरिटी

Bhojpuri Superstar Ravi Kishan Lifestyle (Image Credit-Social Media)

रवि किशन की पॉपुलैरिटी तब काफी ज़्यादा बढ़ गयी जब वो साल 2006 में टीवी के बेहद पॉपुलर और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में आये। उन्होंने अपने स्टाइल और बातों से सभी को अपना दीवाना बना दिया। और देखते ही देखते रवि सबके दिलों में अपनी खास जगह बना चुके थे। वो बिग बॉस में आने से पहले भी काफी पॉपुलर थे लेकिन शो से लोगों को उन्हें और करीब से जानने का मौका मिला।

आलिशान घर के हैं मालिक

Bhojpuri Superstar Ravi Kishan Lifestyle (Image Credit-Social Media)

रवि यूँ तो यूपी के जौनपुर के रहने वाले हैं मुंबई में ही रहते हैं। उनका एक आलीशान घर मुंबई के गोरेगांव में गोल्डन अपार्टमेंट में 14वीं मंजिल पर है। उनका ये घर बेहद खूबसूरत और आलीशान है। आपको बता दें रवि किशन का घर लगभग 8000 स्केयर फीट में फैला हुआ है। साथ ही उनके इस घर में कई कमरे मौजूद हैं जिसकी संख्या है 12,साथ ही साथ उनके घर का इंटीरियर भी काफी खूबसूरत है।

शानदार गाड़ियों का कलेक्शन

Bhojpuri Superstar Ravi Kishan Lifestyle (Image Credit-Social Media)

रवि किशन को राजनेता के रूप में 25 लाख की मासिक तनख्वा मिलती है वहीँ उनकी सालाना इनकम 3 करोड़ रुपए से भी ज़्यादा है। रवि एक लग्जरियस लाइफ जीते हैं। आलीशान घर के साथ साथ उनके पास एक से बढ़कर एक शानदार गाड़ियों का कलेक्शन भी है। रवि किशन की कुल संपत्ति की बात करें तो रवि किशन की नेट वर्थ कुल 20 करोड़ रुपए बताई जाती है जिसमें से 18 करोड़ इनकी अचल संपत्ति है और 2.78 करोड़ चल संपत्ति है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story