×

OMG: इस शख्स की वजह से हुआ था सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप, क्या आपको पता?

By
Published on: 22 March 2017 8:59 AM GMT
OMG: इस शख्स की वजह से हुआ था सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप, क्या आपको पता?
X

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत दीवा यानी की ऐश्वर्या राय आजकल काफी दुःख में हैं। हाल ही में उनके पिता का निधन हो गया है वह आजकल सदमें हैं। पूरा बॉलीवुड उनकी इस दुःख की घड़ी में शरीक होने के लिए पहुंचा है, लेकिन बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का कहीं भी नाम नहीं आया है।

एक टाइम था, जब ऐश्वर्या राय और सलमान खान के प्यार के चर्चे बॉलीवुड की गलियों में खूब उछालें मारते थे। खबरों की माने तो सलमान खान का दबंग और गुस्सैल बिहेवियर ही उनके और ऐश्वर्या के ब्रेकअप का कारण बना था।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या था ऐश्वर्या से ब्रेकअप को लेकर सलमान खान का कहना

कहा जाता है कि सलमान खान ऐश्वर्या राय को पागलों की तरह प्यार करने लगे थे। ऐश्वर्या से पहले उनकी लाइफ में कई एक्ट्रेसआ चुकी थी। पर किसी न किसी वजह से उनकी सलमान खान से दूरी हो गई। सलमान के ऐश्वर्या को पागलों की तरह चाहने से कई लोग उनसे दूरी बनाने लगे थे। अक्सर ऐश्वर्या को लेकर सलमान किसी न किसी से मारपीट कर लेते थे। इस वजह से ऐश्वर्या भी उनसे डरकर रहने लगी थी। कुछ ही टाइम बाद ऐश्वर्या और सलमान का ब्रेकअप हो गया।

ब्रेकअप की वजह सलमान खान ने ऐश्वर्या राय के दिवंगत पिता को बताया था। साल 2002 में आए ऐश्वर्या और सलमान के इंटरव्यूज में दोनों ने जमकर एक-दूसरे के ऊपर इल्जाम लगाए थे। ऐश्वर्या से सलमान खान के ब्रेकअप की बड़ी वजह ऐश्वर्या के दिवंगत पिता को भी बताया जा रहा है। कहा जाता है कि उन्हें सलमान खान का बिहेवियर बिलकुल नहीं पसंद था। यही वजह थी ऐश्वर्या ने सलमान खान से ब्रेअकप कर लिया।

आगे की स्लाइड में जानिए आखिर किससे सलमान खान ने मांगा दूसरा मौका

ऐश्वर्या से ब्रेकअप की बड़ी वजह सलमान का गुस्सैल बिहेवियर था। इसके अलावा उन्होंने एक बार ऐश्वर्या राय के पापा से भी बदतमीजी की थी। इसके लिए सलमान ने माफ़ी मांगी और साथ ही एक चांस भी मांगा। सलमान ने तो यहां तक कहा था कि ऐश्वर्या राय के पिता मेरी लाइफ के बारे में जानते हैं, इसी वजह से वह मुझे ऐश्वर्या से दूर रखना चाहते हैं।

Next Story