×

रेखा की सास ने चप्पल से किया था स्वागत

seema
Published on: 10 Nov 2018 8:59 AM GMT
रेखा की सास ने चप्पल से किया था स्वागत
X

मुंंबई। अभिनेता विनोद मेहरा अपने जमाने के सुपरस्टार अभिनेता थे। उनका अफेयर कई अभिनेत्रियों से रहा था, लेकिन रेखा के साथ उनका अफेयर काफी चर्चा में रहा था। हालांकि, विनोद मेहरा 45 साल की उम्र में 30 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह गए थे। वे अपने स्टाइल की वजह से अभिनेत्रियों के बीच खासा लोकप्रिय थे और यही वजह थी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां उनके करीब आना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें:13 साल बड़े एक्टर की दीवानी थीं सोनाक्षी सिन्हा

विनोद मेहरा ने तीन-तीन शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी थीं मीना ब्रोका। इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी से शादी की। बिंदिया से तलाक के बाद इनकी नजदीकियां रेखा से बढ़ी और उनसे शादी की खबरें भी आई थी। लेकिन रेखा ने 2004 में सिमी ग्रेवाल के टॉक शो में विनोद मेहरा के साथ शादी की बात से इंकार किया। पत्रकार यासीर उस्मान की किताब 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' में एक घटना का जिक्र है।

ये घटना तब की है जब रेखा और विनोद मेहरा कलकत्ता में शादी कर मुंबई पहुंचे थे। दोनों जैसे ही घर पहुंचे तो विनोद मेहरा की मां गुस्से से लाल-पीली हो गईं। रेखा अपनी सास के पैर छूने को झुकीं तो वो पीछे हट गईं और रेखा को मारने के लिए चप्पल निकाल ली थी। हालांकि, अब तक इस घटना के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story