×

Repulic Day 2022 Songs : गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन गानों को सबसे ज्यादा सुना जाता है, क्या आपके प्लेलिस्ट में ये गानें शामिल हैं

गणतंत्र दिवस के दिन देश में हर तरफ सौहार्द और राष्ट्रभक्ति का माहौल होता है। चारों ओर से देशभक्ति से लबरेज गानों के बोल सुनाई पड़ते हैं।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 26 Jan 2022 7:10 AM GMT (Updated on: 26 Jan 2022 7:29 AM GMT)
Repulic Day 2022 Songs : गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन गानों को सबसे ज्यादा सुना जाता है, क्या आपके प्लेलिस्ट में ये गानें शामिल हैं
X

फोटो साभार : इंस्टाग्राम 

Repulic Day 2022 Songs : 26 जनवरी (आज) को देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन 1950 में देश का संविधान लागू हुआ था। इस दिन देश में राष्ट्रीय छुट्टी होती है। 26 जनवरी (Republic Day) के दिन अगर आप ने परेड और देशभक्ती से ओतप्रोत गानें नहीं सुने तो आपकी 26 जनवरी की राष्ट्रीय छुट्टी थोड़ी अधूरी रह जाती है। यह दिन संकल्प लेने का है कि हम देश के आदर्श नागरिक बनेंगे। इसके साथ ही अगर आपको कुछ देशभक्ति गानें सुनने को मिल जाए, तो मन को एक सुखदायक अनुभूति मिलती है। हम आपके लिए देशभक्ती से भरी गानों की लिस्ट लेकर आए हैं।

मेरा रंग दे बसंती चोला (Mera Rang De Basanti Chola)

आज सुबह से आपने न जाने कितनी बार इस गाने को सुना होगा। आजादी के दिवस को मनाने के लिए यह गाना सभी देशवासियों का पसंदीदा गीत है। मेरा रंग दे बसंती चोला (Mera Rang De Basanti Chola) गाना को लोकप्रिय गायक उदित नारायण और भूपिंदर सिंह ने आवाज दी है। इस गाने में म्यूजिक आनंद राज आनंद ने दिया है। इस गाने को टी - सीरीज के लेबल के अंतर्गत रिकॉर्ड किया गया था। वहीं यह गाना बनकर तैयार वर्ष 2002 में हुआ। इस गाने को फिल्म 'शहीद' में फिल्माया गाया। फिल्म को देशवासियों के लिए टैक्स फ्री रिलीज किया गया था।

वंदे मातरम ( Vandematram)

गायक सुखविंदर सिंह के आवाज में ये गाना वंदे मातरम ( Vandematram) इतना कर्णप्रिय है कि इसे सुनते ही लोगों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। हालांकि इस गीत को बहुत कम लोगों ने सुना है। देशभक्ति से ओतप्रोत ये गीत युवाओं में जोश भरने का काम करता है। इस गीत को गाने में सुखविंदर सिंह के साथ अनुप्रिया चटर्जी ने सहयोग दिया है। गीत वंदे मातरम के बोल को आशिष चटर्जी ने लिखा है। वहीं इसे संगीत सुजॉय बोस ने दिया है। इस गाने को फिल्म '72 आवर्स' (72 Hours) में फिल्माया गया है।

सरफरोशी की तमन्ना (Sarfaroshi Ki Tamanna)

गाना 'सरफरोशी की तमन्ना' (Sarfaroshi Ki Tamanna) आज फिजाओं में चहुओर गुंजित है। इस गाने के बोल में वो ताकत है, जो हर देशवासी को अपने देश प्रेम करने पर मजबूर कर देता है। इस गाने के सुंदर बोल को देव कोहली ने लिखा है। जिसे आवाज भुपिंदर सिंह, मोहम्मद सलामत और विनोद राठौड़ ने दी है। वहीं इसमें संगीत आनंद राज आनंद ने दिया है। गाने को फिल्म '23 मार्च 1931 : शहीद' (23 March 1931 : Shaheed) में फिल्माया गया है। इस फिल्म का निर्देशन गुड्डू धनोआ ने किया है। इस फिल्म में अभिनेता बॉबी देओल, सनी देओल, राहुल देव, सुरेश ऑबेरॉय आदी मुख्य भूमिका में थें।

कर चले हम फिदा जान-ओ -तन (Kar Chale Hum Fida)

हिंदी सिनेमा का यह गीत देशवासियों को देश प्रेम और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा प्रदान करता है। इस गाने को 1964 में आई फिल्म 'हकीकत ' (Haqeeqat) में फिल्माया गया है। फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इतने समय के बाद भी गीत 'कर चले हम फिदा जान-ओ -तन साथियों आज भी लोकप्रिय है। इस मशहूर गीत के बोल को कैफी आजमी ने लिखा है। वहीं इसे आवाज मोहम्मद रफी ने दी है। इस गीत को मदन मोहन ने अपनी दिलकश संगीत से सजाया है।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story