×

Rhea Chakraborty Birthday: रिया चक्रवर्ती नें ऐसे रखा बॉलीवुड में कदम, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बनीं चर्चा का विषय

Rhea Chakraborty Birthday: रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई, 1992 को बेंगलुरू में हुआ था। एक आर्मी ऑफिसर की बेटी रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी टीन दीवा से किया था।

Network
Newstrack NetworkPublished By Monika
Published on: 1 July 2021 2:28 AM GMT (Updated on: 1 July 2021 2:31 AM GMT)
Rhea Chakraborty Birthday: रिया चक्रवर्ती नें ऐसे रखा बॉलीवुड में कदम, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बनीं चर्चा का विषय
X

Rhea Chakraborty Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (rhea chakraborty) पिछले एक साल से सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। वह फिल्मों को लेकर कम और अपनी निजी लाइफ को लेकर ज्यादा सुर्ख़ियों में रहीं। पिछले एक साल में ही रिया चक्रवर्ती ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे। दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajpur) की मौत के बाद से रिया को कई आरोपों का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब रिया चक्रवर्ती अपनी जिंदगी में आए तूफान को शांत करने में लगी हुई हैं। आज रिया अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके इस जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई, 1992 को बेंगलुरू में हुआ था। एक आर्मी ऑफिसर की बेटी रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी टीन दीवा से किया था। इस शो को तो रिया नहीं जीत पाई लेकिन यही से उनकी एक्टिंग की नई शुरुआत हुईं। जिसके बाद उन्हें फिल्म 'मेरे डैड की मारूति' से बॉलीवुड में एंट्री ली। जिसके बाद उन्हें फिल्म 'सोनाली केबल' में देखा गया। लेकिन फिल्म 'जलेबी' से रिया चर्चा में आईं थी। हालांकि, उनकी कोई भी फिल्म पर्दे पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद रिया फिल्म 'चेहरे' में जल्द नज़र आने वाली हैं। जिस फिल्म की रिलीज़ का सभी इंतज़ार कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, इमरान हाश्मी जैसे बड़े एक्टर दिखने वाले हैं।

सुशांत सिंह राजपूत और रिया (फोटो : सोशल मीडिया )

सुशांत और रिया की मुलाकात

फिल्मों के अलावा अभिनेत्री, सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में आने को लेकर भी चर्चा में रही। सुशांत सिंह राजपूत से रिया की मुलाकात 2013 में हुई थी। उस समय सुशांत फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' की शूटिंग में व्यस्त थे। उस दौरान सुशांत पहले से ही किसी के साथ रिलेशन में थे। लेकिन कुछ समय बाद सुशांत और रिया की मुलाकात बढ़ती गई और दोनों की प्यार की कहानी आगे बढ़ने लगी।

ड्रग केस में रिया चक्रवर्ती गईं थी जेल (फोटो: सोशल मीडिया)

ड्रग केस में गई थी जेल

रिया चक्रवर्ती दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। खबरों की माने तो सुशांत की मौत के कुछ दिन पहले ही रिया उन्हें छोड़ कर चली गई थी। सुशांत की मौत का मुख्य आरोपी रिया को माना गया। सुशांत के पिता ने एक महीने बाद रिया के खिलाफ कई आरोप लगाये साथ ही उनका नाम ड्रग्स केस में भी आया। जिसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा। फिलहाल रिया जमानत पर बाहर हैं लेकिन अभी आरोपों से मुख्त नहीं हुईं है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story