×

रिया चक्रवर्ती ने आदित्य राॅय से ऐसे लिया बदला, जानकर हो जाएंगे दंग

स्मिता पारिख ने कहा कि रिया चक्रवर्ती पहले से आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) के साथ रिलेशनशिप में रही।

APOORWA CHANDEL
Published by APOORWA CHANDEL
Published on: 14 April 2021 4:45 AM GMT
रिया चक्रवर्ती ने आदित्य राॅय से ऐसे लिया बदला
X

(फोटो-सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को निधन को एक साल हो चुका है लेकिन अभी भी सुशांत के फैंस इस दुख से नहीं उभर पाए है। इस केस में सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पर कई आरोप लगे। जिसको लेकर वह काफी सुर्खियों में रही। रिया एक बार फिर से सुर्खियों में छाई है। जिसकी वजह है उनपर लगे कुछ आरोप। सुशांत की दोस्त स्मिता पारिख (Smita Parikh) ने रिया पर कुछ सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

सुशांत सिंह का 14 जून,2020 को निधन हुआ। जिसके बाद से रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) काफी सुर्खियों में रहीं। सुशांत के परिवार से रिया के खिलाफ केस दर्ज करवाया। और ड्रंग्स केस को लेकर भी रिया चर्चा में रही। वहीं अब रिया के एक्स रिलेशनशिप पर सवाल उठाए हैं।

एक ट्वीट से मची सनसनी

सुशांत की दोस्त स्मिता पारिख ( Smita Parikh) के एक ट्वीट के बाद अचानक से रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) फिर सुर्खियों में आ गई हैं। स्मिता पारिख ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि रिया चक्रवर्ती पहले से आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) के साथ रिलेशनशिप में रही। और रिया को सुशांत की जिंदगी में एक साजिश के तहत लाया गया।

जानकारी के मुताबिक रिया चक्रवर्ती और आदित्य रॉय कपूर 2012 से लेकर 2014 तक रिलेशनशिप में रहे। आदित्य रिया को काफी पसंद करते थे। हालांकि दोनों ने कभी इस रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा।

इन वजहों से शूट किया किस सीन

बता दें कि रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने साल 2012 में तेलुगू सिनेमा से एक्टिंग डेब्यू किया। साल 2013 में उन्होंने फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' से बॉलीवुड में कदम रखा। जानकारी के मुताबिक फिल्म फिल्म 'सोनाली केबल' में रिया को अली फजल के साथ किस सीन शूट करना था जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया। लेकिन जब उन्होंने आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) को फिल्म 'आशिकी 2' में श्रद्धा कपूर को किस करते देखा तो वह काफी गुस्से में आ गई। जिसके बाद आदित्य से बदला लेने के लिए रिया ने अली के साथ किस सीन शूट किया।

Apoorva chandel

Apoorva chandel

Next Story