Naagin 7 में नागिन के किरदार को लेकर रिधिमा पंडित ने दिया पहला रिएक्शन

Naagin 7 Ridhima Pandit: एकता कपूर के शो नागिन 7 में नागिन के किरदार में रिद्धिमा पंडित नजर आएंगी या नहीं, जानिए क्या कहा इसपर रिद्धिमा पंडित ने

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 17 Aug 2024 2:54 PM GMT
Naagin 7 Ridhima Pandit Cast Update
X

Naagin 7 Ridhima Pandit Cast Update (Image- Social Media) 

Naagin 7 Update: एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सुपरनैचुल शो का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। नागिन 7 (Naagin 7) पर हर रोज किसी ना किसी प्रकार की ताजा अपडेट आता रहता है। कुछ समय पहले ही नागिन 7 (Naagin 7) के रिलीज डेट पर अपडेट आया था। कि दर्शकों को इस साल नागिन 7 के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। तो वहीं नागिन 7 (Naagin 7) में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल में से एक सवाल है कि नागिन 7 (Naagin 7) में आखिर नागिन का किरदार कौन-सी टीवी एक्ट्रेस निभाएगी। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थी कि टीवी की रजनीकांत बहू यानि रिद्धिमा पंडित को इसके लिए एकता कपूर ने कास्ट कर लिया है। और रिधिमा पंडित (Ridhima Pandit Naagin 7) की कुछ तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर आई थी। अब जाकर इसपर रिद्धिमा पंडित ने खुलकर बात की है।

नागिन 7 पर रिद्धिमा पंंडित का आया रिएक्शन (Ridhima Pandit Reacts On Naagin 7 Cast In Hindi)-



नागिन 7 (Naagin 7) नागिन के किरदार को लेकर हर रोज किसी ना किसी प्रकार के ताजा अपडेट आते रहते हैं। कुछ समय पहले ये खबरें आई थी कि Naagin 7 में प्रियंका चाहर चौधरी नजर आएंगी। तो वहीं प्रियंका ने इन बातों का खंडन करते हुए बताया था कि उनसे नागिन 7 को लेकर किसी प्रकार की बात नहीं की गई है। वो आने वाले दिनों में कई सारे प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। लेकिन वो Naagin 7 नहीं होगा। तो वहीं सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें भी वायरल हुई थी कि एकता कपूर ने नागिन 7 में नागिन के किरदार के लिए टीवी की रजनीकांत बहू यानि रिद्धिमा पंडित(Ridhima Pandit) को साइन कर लिया है।

जिनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया (Ridhima Pandit Instagram) पर जमकर वायरल हुई थी। अब जाकर एक इंटरव्यू में जब रिद्धिमा पंडित से उनके प्रोजेक्ट के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो उन्हीं प्रोजेक्ट पर काम करना पसंद करेंगी। जिसे उनके पापा या उनकी फैमिली देख सके। लेकिन जब उनसे Naagin 7 के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसपर किसी प्रकार का स्टेटमेंट नहीं दिया। जिसके साथ ही अभी भी ये सवाल दर्शकों के मन में बना हुआ है कि आखिर नागिन 7 (Naagin 7) में नागिन के किरदार में कौन-सी एक्ट्रेस नजर आएंगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story