×

भारत लौटने की खबर को अफवाह बताया एक्टर ऋषि कपूर ने

रिपोर्ट के अनुसार, यूएस में इलाज ले रहे ऋषि कपूर से जब उनके मार्च में भारत आने को लेकर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने इस बात से साफ इनकार कर दिया।

Roshni Khan
Published on: 8 March 2019 7:05 AM GMT
भारत लौटने की खबर को अफवाह बताया एक्टर ऋषि कपूर ने
X
भारत लौटने की खबर को अफवाह बताया एक्टर ऋषि कपूर ने

मुंबई: हाल ही में ऋषि कपूर को लेकर खबर आ रही थी कि वह मार्च के अंत तक भारत लौट आएंगे। हालांकि, इस खबर को उन्होंने ने गलत बताते हुए कहा है कि वह फिलहाल घर नहीं लौट रहे हैं। अभी उनके ट्रीटमेंट और हालत में सुधार में कुछ समय और लगने वाला है।

रिपोर्ट के अनुसार, यूएस में इलाज ले रहे ऋषि कपूर से जब उनके मार्च में भारत आने को लेकर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने इस बात से साफ इनकार कर दिया।

ये भी देखें:भंसाली की फिल्म ‘गंगुबाई’ में एक साथ नजर आएंगे दबंग खान और देसी गर्ल

ऋषि कपूर से जुड़े सूत्रों की मानें तो ऐक्टर का इलाज अभी जारी है। उन्हें घर की बहुत याद आ रही है, लेकिन अभी उनका लौट पाना संभव नहीं है। उनका इलाज धीरे लेकिन स्थिर रूप से चल रहा है। उम्मीद है कि वह आने वाले कुछ महीनों में वह घर आ जाएंगे। लेकिन इस महीने के अंत तक उनका लौटना संभव नहीं है।

ये भी देखें:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे रांची में आज

नीतू कपूर के जरिए हाल ही में किए गए एक पोस्ट के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा था कि ऋषि कपूर मार्च महीने में ही भारत लौट आएंगे। ऐसा माना जा रहा था कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की बात दोनों परिवारों की ओर से फाइनल हो गई है और इस वजह से ही ऋषि और नीतू जल्द मुंबई वापस आना चाहते हैं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story