×

बॉलीवुड में मौत का महीना: ये 4 सितारे नहीं रहे, पूरी दुनिया में किया जाएगा याद

फिल्म इंडस्ट्री के लिए पिछला महीना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा। पिछले महीने से अब तक भारतीय सिने जगत के चार कलाकार सभी की आंखों से ओझल हो गए। जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाती रहेगी।

Shreya
Published on: 3 May 2020 11:30 AM GMT
बॉलीवुड में मौत का महीना: ये 4 सितारे नहीं रहे, पूरी दुनिया में किया जाएगा याद
X

लखनऊ: वैसे तो ये साल पूरी दुनिया के लिए ही बहुत बेकार साबित हुआ। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस की महामारी का सामना कर रही है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी पिछला महीना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा। पिछले महीने से अब तक भारतीय सिने जगत के चार कलाकार सभी की आंखों से ओझल हो गए। जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाती रहेगी।

एक्ट्रेस निम्मी

सबसे पहले इस साल हिंदी सिनेमा में राजकपूर की पहली खोज मानी जाने वाली मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का 88 साल की उम्र में 25 मार्च को निधन हो गया। उनका असली नाम नवाब बानो था। निम्मी कई समय से बीमार चल रही थीं, जिसकी वजह से मुंबई में उनका निधन हो गया।

निम्मी को राजकपूर ने ही पहला ब्रेक दिया था। उन्होंने मात्र 16 साल की ही उम्र से फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था। वे साल 1949 से लेकर 1965 तक वे फिल्मों में सक्रिय रही।

यह भी पढ़ें: सड़ती रही पति-पत्नी की लाश, कुछ ऐसा भयानक महामारी का खौफ

डॉक्टर वी. सेतुरमण

उसके एक दिन बाद ही 26 मार्च को खबर आई कि तमिल फिल्मों के फेमस एक्टर डॉक्टर वी. सेतुरमण का महज 36 साल की उम्र में चेन्नई में निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरान पड़ा था। उन्होंने केवल 7 सालों में ही अपने अभिनय के दम पर लोगों का प्यार हासिल कर लिया था। सेतुरमण ने 2013 में फिल्म 'कन्ना लड्डू थिन्ना आसिया' से डेब्यू किया था।

बता दें कि सेतुरमण एक्टर के साथ-साथ एक पेशेवर डॉक्टर भी थे। वो अपनी खुद की क्लिनिक भी चलाते थे। पिछले कुछ समय से उन्होंने एक्टिंग छोड़ फुल टाइम अपने क्लिनिक पर रहना शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें: 24 घंटे में डबल मर्डर की वारदात से कांप उठा ये जिला, इलाके में दहशत

एक्टर इरफान खान

उसके बाद 29 अप्रैल को पूरे देश में उस वक्त शोक की लहर दौड़ पड़ी। जब सबने खबर सुना कि बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान का निधन हो गया। बता दें कि इरफान पिछले कुछ वक्त से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उनका 54 साल की उम्र में निधन हो गया। बता दें कि इरफान खान एक पद्मश्री थे। उन्हें उनके अभिनय के लिए कई प्रसिद्ध अवार्ड मिल चुके हैं। जिनमें फिल्मफेयर अवॉर्ड, पद्मश्री जैसे अवॉर्ड शामिल हैं। इरफान खान की आखिरी रिलीज मूवी अंग्रेजी मीडियम रही।

यह भी पढ़ें: अनुष्का से फ्लर्ट करते देख फैन पर चिल्ला पड़े थे रणवीर सिंह, दी थी ये धमकी

एक्टर ऋषि कपूर

अभी पूरा देश इरफान खान की मौत की खबर से उभरा नहीं था कि 30 अप्रैल को बॉलीवुड ने अपना एक और अनमोल सितारा खो दिया। 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने कैंसर की बीमारी से जूझते हुए मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। इस जिंदादिल एक्टर के निधन पर कोई विश्वास भी नहीं करना चाहता था। पूरे देश में शोक था। ऋषि कपूर कैंसर के इलाज के लिए न्यू-यॉर्क भी गए थे। वहां से वो इलाज कराके पिछले साल ही इंडिया वापस लौटे थे। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उनके मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां पर उन्होंने 67 साल की उम्र में आंखिरी सांस ली।

इन फिल्मों में किया काम

ऋषि कपूर को पहली बार फिल्म मेरा नाम जोकर में देखा गया था। फिल्म मेरा नाम जोकर के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। उसके बाद उन्होंने फिल्म बॉबी से एक युवा एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबास्टर मूवी दी हैं। जिनमें चांदनी, दिवाना, प्रेम रोग, कपूर एंड सन्स, कर्ज, मुल्क, लैला मजनू जैसी फिल्में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: तानाशाह को देख उड़े होश: सिगरेट के धुएं में सनकी किम जोंग उन, जरा आप भी देखें

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story