×

अनुष्का से फ्लर्ट करते देख फैन पर चिल्ला पड़े थे रणवीर सिंह, दी थी ये धमकी

एक वक्त था जब एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक दूसरे को डेट किया करते थे। दोनों की जोड़ी को फैन्स का बहुत प्यार भी मिला। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया था।

Shreya
Published on: 3 May 2020 10:12 AM GMT
अनुष्का से फ्लर्ट करते देख फैन पर चिल्ला पड़े थे रणवीर सिंह, दी थी ये धमकी
X

लखनऊ: एक वक्त था जब एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक दूसरे को डेट किया करते थे। दोनों की जोड़ी को फैन्स का बहुत प्यार भी मिला। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया था। लेकिन ऐसे बहुत से किस्से हैं, जिनसे ये साफ जाहिर था कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

फैन पर इस कदर नाराज हुए कि चिल्ला पड़े रणवीर

वैसे रणवीर जब भी रिलेशनशिप में रहे हैं, एक चीज हमेशा समान रही और वो है रणवीर कभी भी अपनी गर्लफ्रेंड से किसी को फ्लर्ट करते नहीं देख पाते। एक बार ऐसा ही कुछ हुआ था जब रणवीर अनुष्का शर्मा से फ्लर्ट कर रहे फैन पर नाराज हो गए थे। यहां तक उन्होंने उससे ये तक बोल डाला कि वो उसकी नाक तोड़ देंगे।

यह भी पढ़ें: देश के सबसे अमीर मंदिर ने एक झटके में 1300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कहा- तुम्हारी नाक तोड़ दूंगा

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह एक फैन की हरकत पर बहुत नाराज हो गए थे और उन्होंने अपना आपा खो दिया था। दरअसल, वो फैन अनुष्का के साथ फ्लर्ट कर रहा था। इस पर नाराज रणवीर ने कहा कि अपनी जुबान संभालो। वो मेरी गर्लफ्रेंड हैं। तुम्हारी नाक तोड़ दूंगा। इस घटना के बहुत समय बाद रणवीर और अनुष्का ने अपनी राहें अलग कर ली।

यह भी पढ़ें: World Laughter Day: जब खुल गई लुंगी हप्पू सिंग की, हंस-हंस के लोट-पोट हो जाएंगे

आज भी अच्छे दोस्त हैं रणवीर और अनुष्का

हालांकि उन्होंने ना तो अपनी रिलेशनशिप के बारे में कभी खुलकर बात की और ना ही अपने ब्रेकअप के बारे में। आज दोनों अपनी-अपनी लाइफ में खुश हैं और एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। दोनों के लव लाइफ के बारे में बात करें तो रणवीर सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से शादी की है। वहीं अनुष्का शर्मा ने इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से 2 साल पहले शादी रचाई थी।

इन फिल्मों में साथ आए नजर

अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी। उन्होंने एक साथ पहली बार फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में काम किया था, जो कि बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही उसके बाद उनकी जोड़ी ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’, ‘दिल धड़कने दो’ जैसी हिट फिल्मों में नजर आई।

यह भी पढ़ें: प्लीज मोदी-योगी अंकल तक पहुंचा दो, मासूमों ने सभी का दिल जीत लिया

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story