×

ऋषि कपूर बोले- गांधी परिवार ने हर चीज को बाप का माल समझ रखा है

By
Published on: 18 May 2016 10:01 AM GMT
ऋषि कपूर बोले- गांधी परिवार ने हर चीज को बाप का माल समझ रखा है
X

मुंबई: फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर एक बार फिर से अपने ट्वीट को लेकर विवादों में हैं। इस बार उन्होंने ट्वीट किसी फिल्म अभिनेता या अभिनेत्री पर नहीं किया है बल्कि इस बार उनके निशाने पर देश का सबसे बड़े राजनैतिक परिवार है।

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर इस बार गांधी परिवार पर भड़क गए हैं। उन्होंने सड़कों से लेकर फिल्म उद्योग और एयरपोर्ट्स के नाम गांधी परिवार के नाम पर रखे जाने पर आपति जताई है।

उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कहा कि क्या गांधी परिवार ने हर चीज को बाप का माल समझ रखा है।

ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा

-क्यों नहीं देश की चीजों के नाम क्रिकेटर्स और अभिनेताओं के नाम पर रखे जाते हैं।

-सबसे पहले गांधी परिवार के नाम पर रखी चीजों के नामों को जल्दी से बदला जाए।

-बांद्रा वर्ली सी लिंक का नाम लता मंगेशकर या जेरआडी टाटा के नाम पर रखो।

-बाप का माल समझ रखा है क्या?

rishi-kapoor

-ऋषि कपूर ने लिखा कि दिल्ली में सड़कों के नाम बदल सकते हैं तो कांग्रेस के एसेट्स और प्रॉपर्टी के नाम क्यों नहीं?

-चंडीगढ़ में भी राजीव गांधी के नाम पर एसेट्स? सोचो? क्यों?

यह भी पढ़ें ... ऋषि कपूर के बयान पर भड़की कांग्रेस, पूछा- आखिर आप हैं कौन ?

-हम देश की अहम जगहों के नाम उन लोगों के नाम पर रखने चाहिए जिन्होंने सोसाइटी को कुछ दिया है।

-हर चीज गांधी के नाम ही क्यों? मैं इससे सहमत नहीं हूं। लोगों को सोचना चाहिए।

rishi-kapoor-tweet

Next Story