×

OMG: ये एक्ट्रेस प्रिंस हैरी को करना चाहती है डेट, किया खुल्लम-खुल्ला प्यार का इजहार

suman
Published on: 13 July 2017 7:28 AM GMT
OMG: ये एक्ट्रेस प्रिंस हैरी को करना चाहती है डेट, किया खुल्लम-खुल्ला प्यार का इजहार
X

लंदन: प्रिंस हैरी गायिका एवं अभिनेत्री रीटा ओरा की डेटिंग सूची में शीर्ष पर हैं। प्रिंस हैरी फिलहाल, अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल को डेट कर रहे हैं लेकिन रीटा ओरा भी उन पर फिदा हैं। वेबसाइट डेलीस्टार डॉट कॉ डॉट यूके के मुताबिक, रीटा ने एक गेम के दौरान स्वीकार किया कि वह प्रिंस हैरी को डेट करना चाहेंगी।

आगे...

उन्होंने कहा, "प्रिंस हैरी, हां, हां, हां, हां।"

जब रीटा ओरा से यह पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि क्या सचमुच प्रिंस हैरी, मर्केल को डेट कर रहे हैं?

इसके जवाब में रीटा ने कहा, "मुझे इसके बारे में अभी तक नहीं पता।"

आईएएनएस

suman

suman

Next Story