×

रिया पर बड़ा खुलासा, सुशांत से पहले इस एक्टर को कर रही थीं डेट

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब 9 महीने पूरे हो गए है। लेकिन अब तक उनकी मौत मिस्ट्री का पता नहीं चल पाया..

Shweta
published by Shweta
Published on: 12 April 2021 1:45 PM GMT
Riya Chakraborty after Sushant Singh Rajput
X
रिया चक्रवर्ती  ( सोशल मीडिया)

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब 9 महीने पूरे हो गए है। लेकिन अब तक उनकी मौत मिस्ट्री का पता नहीं चल पाया। सुशांत सिंह की करीबी दोस्त स्मिता पारिख ने सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आवाज उठा दी हैं। स्मिता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया हैं। जिसमें स्मिता ने दावा किया है कि सुशांत से पहले रिया अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं।

बता दें कि सुशांत की करीबी दोस्त स्मिता पारिख ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'सुशांत से मिलने के पहले रिया आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं. जब उन्होंने रिया को छोड़ा तो वह कैसे संभली, उस आत्मा की मदद से जो उसके साथ रहती थी, एक औरत कितनी गिरी हुई हो सकती है। तुमने खुद ये कहानी कितनों को सुनाई है ताई। क्या एक खतरनाक इंसान खुलेआम घूम रहा है। रिया को सुशांत की लाइफ में भेजा गया था.'

जैसे ही स्मिता ने इसे अपने ट्विटर पर पोस्ट किया यूजर का कमेंट आना शुरू हो गया। जिसमे एक यूजर ने लिखा कि उस आत्मा के बारे में वो बात कर रही थीं. इस पर स्मिता ने रिप्लाई दिया कि 'वह अक्सर कहती थी कि उसके बचपन का दोस्त 17 साल की उम्र में चल बसा था और अब वह उसके साथ है. कितने दुख की बात है। वही एक ने लिखा कि रिया सुशांत की गर्लफ्रेंड नहीं थी। वो सुशांत ड्रीम प्रोजेक्ट की टीम मेंबर थी। दिल बेचारा बहुत बुरा साज़िश है। सुशांत के खिलाफ सैफ अली खान क्यूं दिल बहरा में? वो दो मिनट का रोल कोई भी कर सकता है।

रिया की कॉल डिटेल्स में आदित्य रॉय कपूर का नामः

आपको बाता दें कि सुशांत के मौत के बाद से जांच के दौरान रिया के कॉल डिटेल्स में आदित्य रॉय कपूर का नाम सामने आया था। जिससे पता चला कि रिया और आदित्य ने 2012 से लेकर 2014 तक डेट किया था।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story