×

जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रोहित बल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

suman
Published on: 23 Sep 2017 5:01 AM GMT
जान से मारने की धमकी देने के आरोप में  रोहित बल को पुलिस ने किया गिरफ्तार
X

मुंबईः बॉलीवुड के फैशन डिजाइनर रोहित बल को दिल्ली में मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। फैशन इंडस्ट्री में खास अंदाज के लिए फेमस रोहित पर शराब पीकर हंगामा करने का आरोप है। पड़ोसी द्वारा इसकी शिकायत करने के बाद पुलिस ने रोहित, उसके ड्राइवर समेत तीन साथियों पर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही चारों को जमानत दे दी।

यह भी पढ़ें...बेटे की हरकत पर पापा ऋषि ने एक बार कसा तंज, दिया ऐसा जवाब

खबरों की माने तो पुलिस को रोहित के मेडिकल टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई थी। लेकिन रोहित बल पर उनके पड़ोसियों ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले में रोहित बल के पड़ोसी का आरोप है कि रात 3 बजे रोहित ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही वो घर से बाहर ‌निकले रोहित ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया। पड़ोसी ने इसकी सूचना तुरंत पुल‌िस को फोन कर दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची उस वक्त रोहित बल नशे में भी थे।

यह भी पढ़ें...मलाइका जल्द ही नजर आएंगी इस शो में, करेंगी दूसरों को जज

रोहित बल का नाम मशहूर फैशन डिजाइनरों में लिया जाता है। फैशन इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक उनका काफी नाम है। इस मामले में अभी रोहित बल का बयान नहीं आया है।

suman

suman

Next Story