×

Rohit Shetty ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा! फिर मचाएंगे बड़े पर्दे पर धूम

Rohit Shetty Golmaal 5: हाल ही में रोहित शेट्टी ने ओटीटी पर वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' से बताौर डायरेक्टर डेब्यू किया है। वहीं, अब रोहित शेट्टी ने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दे दी है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 18 Jan 2024 6:41 AM GMT
Rohit Shetty ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा! फिर मचाएंगे बड़े पर्दे पर धूम
X

Rohit Shetty Golmaal 5: बॉलीवुड के मोस्ट फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' को लेकर काफी चर्चा में है। इस वेब शो से रोहित शेट्टी ने बतौर डायरेक्टर ओटीटी पर अपना डेब्यू किया है। सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय दमदार एक्शन करते नजर आएंगे। वहीं, इसके अलावा रोहित शेट्टी अजय देवगन के लीड रोल वाली ‘सिंघम अगेन’ की भी शूटिंग कर रहे हैं और अब उन्होंने इस बीच अपने फैंस को एक और बड़ी खुशखबरी दे दी है। दरअसल, रोहित शेट्टी ने कॉमेडी फिल्म गोलमाल फ्रेंचाइजी के नेक्स्ट इंस्टॉलमेंट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

रोहित शेट्टी ने कंफर्म की 'गोलमाल 5'

दरअसल, 'पिंकविला' को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने फिल्म 'गोलमाल 5' को लेकर बात की और क्लियर कहा कि वह इस फिल्म को जरूर बनाएंगे। रोहित ने कहा- ''गोलमाल 5 जरूर बनेगी। मुझे इसे थोड़ा जल्दी बनाना होगा। मुझे लगता है कि आपको अगले 2 साल में गोलमाल 5 मिल जाएगी। हाल ही में सिनेमा में आए बदलाव को देखते हुए गोलमाल फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म बाकी फिल्मों से ज्यादा बेहतर होगी।”


रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5' होगी खास?

इसी इंटरव्यू के दौरान रोहित ने बताया कि कैसे 'गोलमाल 5' उनकी बाकी फिल्मों से अलग होगी। रोहित ने कहा- “मुझे लगता है, आज के समय में सिनेमा को ऑल द बेस्ट और गोलमाल जैसी फिल्मों की तुलना में ग्रैंड और बड़ा होना चाहिए, जो मैंने उस समय बनाई थीं। बिग का मेरा मतलब एक्शन से नहीं है। मैं गोलमाल में एक्शन नहीं जोड़ सकता, लेकिन मैं जॉनरे का स्केल बढ़ा सकता हूं। गोलमाल के बहुत सारे फैंस हैं और मैं फैंस के लिए यह ब्रांड बना रहा हूं। अगली गोलमाल फिल्म बड़ी और बेहतर होनी चाहिए, भले ही यह एक कॉमेडी फ्रेंचाइजी है।''


कब रिलीज होगी 'इंडियन पुलिस फोर्स'?

जैसा कि हमने आपको बताया कि रोहित शेट्टी की वेब सीरीज बहुत जल्द ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। बता दें कि ये अपकमिंग सीरीज़ 19 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस वेब शो के जरिए रोहित शेट्टी बतौर डायरेक्टर ओटीटी पर डेब्यू कर रहे हैं। ‘इंडियन पुलिस फ़ोर्स’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय के अलावा श्वेता तिवारी, निकितिन धीर, ऋतुराज सिंह, मुकेश ऋषि और ललित परिमू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story