×

Rohit Shetty Net Worth: 50 रूपए में नौकरी करने वाले रोहित शेट्टी आज है इतने सौ करोड़ की संपत्ति के मालिक, पढ़े संघर्ष भरी कहानी!

Rohit Shetty Net Worth: आर्थिक हालातों के कारण रोहित को छोटी सी उम्र में काम करना पड़ा। रोहित को एक डायरेक्टर के यहां इंटर्न की जॉब मिली। इसमें उन्हें सैलरी के तौर पर सिर्फ 50 रुपये मिलते थे।

Newstrack SMO Desk
Published on: 16 Nov 2021 11:08 AM GMT
Rohit Shetty Net Worth: 50 रूपए में नौकरी करने वाले रोहित शेट्टी आज है इतने सौ करोड़ की संपत्ति के मालिक, पढ़े संघर्ष भरी कहानी!
X

Rohit Shetty Net Worth: बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर आज एक से बढ़कर एक निर्माता और निर्देशक मौजूद है जिन्होंने हिंदी सिनेमा को कहां से कहां तक पहुंचा दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक सफल निर्माता बनने के लिए काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। आज हम एक ऐसे ही फिल्म निर्देशक की बात करने जा रहे हैं। जिन्होंने बड़े मुकाम पर पहुंचने के लिए काफी कुछ सहा है उनके जीवन में बहुत से ऐसे उतार-चढ़ाव भी आए हैं जिनकी बातें कर आज भी वह काफी ज्यादा इमोशनल हो जाते हैं।

लेकिन आज उन्होंने अपनी मेहनत और अपनी काबिलियत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर अपनी बड़ी पहचान बनाई इतना ही नहीं उनकी फिल्में भी लगातार बड़े पर्दे पर हिट साबित हो रही है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक रोहित शेट्टी की जो आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं है उन्होंने अपनी काबिलियत और कलाकारी के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर अपनी बड़ी पहचान बनाई है आज उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होती है।

इतना ही नहीं लोगों को उनके निर्देशन में बनी फिल्म देखना काफी ज्यादा पसंद है उन्होंने अपने अब तक के करियर में गोलमाल, सिंघम, गोलमाल रिटर्न्स और भी काफी सुपरहिट फिल्मों को बनाया है जिन्हें लोग आज भी देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक रोहित शेट्टी के लिए यहां तक पहुंचना कभी भी आसान नहीं रहा उन्होंने काफी परेशानियों का सामना किया है तब जाकर वे इंडस्ट्री में अपनी इतनी बड़ी पहचान बना पाए है।

रोहित शेट्टी की बात करें तो वे बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने विलेन एमबी शेट्टी के बेटे हैं लेकिन उन्हें अपने पिता के नाम का भी ज्यादा सहारा नहीं मिल पाया उनके पिता 70 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों में बतौर विलेन नजर आ चुके हैं इतना ही नहीं उन्होंने अपने करियर में फिल्मों में कलाबाजी भी दिखाई है। रोहित शेट्टी की बात की जाए तो उनके पिता के निधन होने के बाद उनके ऊपर काफी सारी जिम्मेदारियां आ गई।

रोहित ने महज 50 रूपए महीने में अपना पहला काम किया है। लेकिन इतने कम पैसों से उनके घर का गुजारा नहीं हो पा रहा था उन्हें इसके लिए अपने घर को भी भेजना पड़ा इतना ही नहीं बीच में ही अपनी पढ़ाई को भी उन्हें रोकना पड़ गया। रोहित शेट्टी ने इन हालातों से डर कर अपने करियर को कभी नहीं छोड़ा और उन्होंने हमें है 17 साल की उम्र में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर अपने कदम रख दिए और उस समय केवल उन्हें 50 रूपए मिला करते थे।

आज रोहित शेट्टी के पास करोड़ों रुपए की संपत्ति है खबरों की मानें तो वे 1 महीने के अंदर ही 3 करोड रुपए से ज्यादा कमा लेते हैं और उनकी पूरी संपत्ति की बात की जाए तो तकरीबन 250 करोड़ रुपए है। उनकी संपत्ति की बात की जाए तो उनके पास आलीशान घर के अलावा उनके कलेक्शन में कोई महंगी गाड़ियां भी मौजूद है जिनकी कीमत भी करोड़ों रुपए में बताई जाती है आज वह काफी आलीशान जिंदगी जीना पसंद करते हैं।

Newstrack SMO Desk

Newstrack SMO Desk

Next Story