×

Singham Again: मिलिए रोहित शेट्टी की लेडी सिंघम से, खूंखार अंदाज देख कांप जाएगी रूह

Deepika Padukone First Look From Singham Again: रोहित शेट्टी एक बार फिर अपनी सुपरहिट फिल्म "सिंघम" की अगली फ्रेंचाइजी लेकर आ रहें हैं।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 15 Oct 2023 6:13 AM GMT (Updated on: 15 Oct 2023 6:47 AM GMT)
Singham Again: मिलिए रोहित शेट्टी की लेडी सिंघम से, खूंखार अंदाज देख कांप जाएगी रूह
X

Deepika Padukone First Look From Singham Again (Photo- Social Media)

Deepika Padukone First Look From Singham Again: रोहित शेट्टी एक बार फिर अपनी सुपरहिट फिल्म "सिंघम" की अगली फ्रेंचाइजी लेकर आ रहें हैं। इस बार कुछ नए सितारों के साथ ही, फिल्म की कहानी भी बेहद धमाकेदार होने जा रही है। जाहिर सी बात है रोहित शेट्टी की फिल्म है तो एक्शन जबरदस्त होगा ही, जो कि सामने आए फर्स्ट लुक में साफ नजर आ रहा है। जी हां!!! दरअसल रोहित शेट्टी ने आज अपनी फिल्म से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिवील किया है, जो बेहद ही खतरनाक है। फर्स्ट लुक में दीपिका पादुकोण का खूंखार अंदाज देख यकीनन आपकी रूह कांप जाएगी।

नवरात्रि के उपलक्ष्य में शेयर किया फर्स्ट लुक

रोहित शेट्टी ने जब से अपनी फिल्म "सिंघम अगेन" का ऐलान किया है तभी से दर्शक बेहद उत्सुक हैं। बीच-बीच में फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट सामने आती रहती है और इसी बीच नवरात्रि के पहले दिन रोहित शेट्टी ने दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक जारी करते हुए दर्शकों को शानदार तोहफा दिया।



रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दीपिका पादुकोण का लुक रिवील करते हुए कैप्शन में लिखा है, "नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी। मिलिए हमारी कॉप यूनिवर्स की सबसे खतरनाक ऑफिसर शक्ति शेट्टी से। मेरी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण।"

शक्ति शेट्टी का किरदार निभा रहीं हैं दीपिका पादुकोण

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण"सिंघम अगेन" में शक्ति शेट्टी का किरदार निभा रहीं हैं, जो दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाली है। फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस दिखने वाला है। वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी अपने लुक पोस्टर को अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया है। दीपिका पादुकोण के दो लुक पोस्टर सामने आए हैं, जिसमें से पहले वाले में दीपिका पादुकोण को एक्शन अवतार में देखा जा सकता है, वह एक गुंडे के मुंह में बंदूक लगाए दिख रहीं हैं, वहीं उनके आसपास बहुत ही गंदे घायल अवस्था में देखें जा सकते है।। वहीं दूसरे में उनकी डेविल हंसी देखी जा सकती है। दीपिका पादुकोण के दोनों ही पोस्टर बेहद ही खतरनाक लग रहें हैं और इसी से उनके किरदार की कल्पना की जा सकती है। पोस्टर सामने आते ही फैंस बेहद खुश हो गए हैं और एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहें हैं।

अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म "सिंघम अगेन" में दीपिका पादुकोण के साथ अजय देवगन नजर आएंगे। वहीं हाल ही में खबर आई थी कि अभिनेत्री करीना कपूर ने भी फिल्म की टीम को ज्वाइन कर लिया है, हालांकि अभी तक इस खबर पर ऑफिशियल मुहर नहीं लगी है। ये फिल्म अगले साल दीवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।


Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story