×

Singham Again: मिलिए रोहित शेट्टी की नई लेडी सिंघम से, दमदार लुक कर देगा हैरान

Singham Again: बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी आने वाली धमाकेदार एक्शन फिल्म "सिंघम अगेन" को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 8 Nov 2023 11:04 AM GMT (Updated on: 8 Nov 2023 11:36 AM GMT)
Singham Again
X

Singham Again (Photo- Social Media)

Singham Again: बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी आने वाली धमाकेदार एक्शन फिल्म "सिंघम अगेन" को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अबतक इस फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारी सामने आ चुकी है, वहीं अब आज फिर मेकर्स ने फिल्म से एक नई धमाकेदार झलक पेश की है, जिसने दर्शकों को और अधिक एक्साइटेड कर दिया है। जी हां! ये झलक रोहित शेट्टी ने खुद ही सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर की है और साथ ही अपनी नई लेडी सिंघम को दर्शकों से इंट्रोड्यूस भी किया है। रोहित शेट्टी की ये नई लेडी सिंघम कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर खान हैं।

रोहित शेट्टी ने जारी किया करीना कपूर खान का फर्स्ट लुक

वैसे तो मनोरंजन जगत में काफी समय से से चर्चे थीं कि रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में करीना कपूर खान की एंट्री हो चुकी है, लेकिन अबतक मेकर्स की ओर से ऑफिशियल ऐलान किया जाना बाकी था, लेकिन अब जाकर रोहित शेट्टी ने खुद करीना कपूर खान को इंट्रोड्यूस किया है। जी हां! एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने खुद ही अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर करीना कपूर खान का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है।


रोहित शेट्टी ने करीना कपूर खान का "सिंघम अगेन" से फर्स्ट लुक जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, "मिलिए बेहद ही दमदार अवनी बाजीराव सिंघम से। हमने साथ में साल 2007 में एकसाथ काम किया था, 3 ब्लॉकबस्टर फिल्म अबतक, गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3 और सिंघम रिटर्न्स। और अब चौथे प्रोजेक्ट पर काम कर रहें हैं, अबतक कुछ भी बदला नहीं है। बेबो अभी भी पहले जैसी हैं सिंपल, स्वीट और हार्डवर्किंग।"

बेहद धमाकेदार है करीना का फर्स्ट लुक

"सिंघम अगेन" से अबतक कई स्टार्स के पोस्टर सामने आ चुके हैं। वहीं अब करीना कपूर का भी आ चुका है, जो बेहद दमदार है। करीना कपूर ने भी खुद पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। पोस्टर की बात करें तो करीना कपूर के चेहरे पर चोट के निशान लगे दिखाई दे रहें हैं, हालांकि हाथ में गन लेकर वह एक्शन मोड में दिखाई दे रहीं हैं।

साल 2024 की दीवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म "सिंघम अगेन" साल 2024 की दीवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ के अलावा अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और करीना कपूर खान भी मुख्य किरदारों में हैं। अबतक मेकर्स फिल्म से दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक जारी कर चुके हैं, आज करीना का भी फर्स्ट लुक से पर्दा उठा दिया गया है और अब उम्मीद है कि बहुत जल्द अजय देवगन का भी फर्स्ट लुक सामने आ सकता है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story