Singham Again Release Date : रोहित शेट्टी ने जारी किया सिंघम अगेन के टीजर के साथ रिलीज डेट

Singham Again Teaser : अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन का टीजर रोहित शेट्टी ने किया जारी, इसके साथ ही रिलीज डेट पर लगाई मुहर

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 3 Sep 2024 7:50 AM GMT (Updated on: 3 Sep 2024 7:51 AM GMT)
Singham Again Release Date And Teaser
X

Singham Again Release Date 

Singham Again Release Date & Teaser Update: अजय देवगन (Ajay Devgn) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की जोड़ी ने सिंघम मूवी से Cop Universe की शुरूआत की थी। और अब वो सिंघम की तीसरी सीरीज यानि Singham Again लेकर आ रहे हैं। हर रोज इस फिल्म के रिलीज डेट को लेकर किसी ना किसी प्रकार की खबरें सामने आ रही थी। ऐसा कहा जा रहा था कि सिंघम अगेन (Singham Again) की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। आज रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर Singham Again का टीजर जारी कर रिलीज डेट के बारे में जानकारी शेयर की हैं।

सिंघम अगेन टीजर (Singham Again Teaser)-


सिंघम अगेन के डायेरक्टर रोहित शेट्टी ने लगातार सोशल मीडिया पर Singham Again के रिलीज डेट को लेकर जो खबरें आ रही थी। उनपर रोक लगाते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर Singham Again से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। बता दे कि रोहित शेट्टी ने स्कॉर्पियों हवा में उड़ते हुए एक्शन सीन्स के साथ एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। क्योंकि रोहित शेट्टी की फिल्म Singham में स्कॉर्पियों की काफी महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं। इसके साथ ही रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा- Singham is incomplet without this Hero Iss Diwali Scorpio Aayegi Bhi, Ghumegi Bhi, Lekin Entry Kisi Aur Ki Hogi जिससे ये क्लियर हो गया है कि अजय देवग की फिल्म Singham Again की रिलीज डेट को आगे नहीं बढ़ाया गया हैं।

सिंघम अगेन रिलीज डेट (Singham Again Release Date)-

रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी Singham Again यानि Singham 3 के साथ एक बार फिर से सिनेमाघरों में रोर करने आ रही हैं। फिल्म दीवाली के अवसर पर यानि 1 नवंबर 2024 को रिलीज होगी। इसके साथ ही Singham Again को इस बार कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भूलैया 3 से टक्कर मिलने वाली हैं। जिसका कल फर्स्ट लुक जारी किया गया है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story