×

रोहित शेट्टी की फिल्म Cirkus का पोस्टर आया सामने, मल्टीस्टारर फिल्म में दिखे रणवीर सिंह के कई रूप

रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस पोस्टर का लुक शेयर किया है।सर्कस एक मल्टीस्टारर फिल्म है। जिसमे रणवीर सिंह के अलावा जैकलीन फर्नांडीज अलावा अन्य कई सितारे भी नजर आएंगे।

Shweta Srivastava
Report Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 10 May 2022 9:35 AM GMT
Cirkus Film Poster
X

Cirkus Film Poster (Image Credit-Social Media)

Cirkus Film Poster रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म सर्कस (Cirkus) का पोस्टर आज रिलीज़ हो गया है जिसमे रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। ये फिल्म एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी।

सोशल मीडिया पर मशहूर निर्देशक और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सर्कस का पोस्टर तेज़ी से वायरल हो रहा है। ये काफी कलरफुल सा पोस्टर है जिसमे कई कलाकार नज़र आ रहे हैं। साथ ही पोस्टर को देख कर ऐसा लग रहा है कि इसमें रणवीर सिंह डबल रोल में हैं। रोहित शेट्टी अपने ज़बरदस्त डायरेक्शन के लिए काफी मशहूर है और उन्होंने 'गोलमाल' जैसी हिट सीरीज के साथ साथ सिंघम,सिम्बा और सूर्यावशी पुलिस बेस्ड फिल्में भी बनाई हैं। जो काफी हिट साबित हुईं हैं। अब रोहित शेट्टी लेकर आएं हैं फिल्म सर्कस।

रोहित शेट्टी ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस पोस्टर का लुक शेयर किया है साथ ही कैप्शन दिया है ,"अब समय है दर्शकों को फिर से सिनेमा ओर ले जाने का। गोलमाल 16 साल पहले रिलीज हुई थी और जो आपने प्यार दिया उसी की बदौलत मैं आज यहां पर हूं। सर्कस आप सबके और आपके परिवार के लिए क्रिसमस गिफ्ट है। क्योंकि इस सर्कस में बहुत सारा गोलमाल है। '

सर्कस एक मल्टीस्टारर फिल्म है। जिसमे रणवीर सिंह के अलावा जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) , पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा के अलावा अन्य कई सितारे भी नजर आएंगे। ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर यानि 23 दिसंबर को रिलीज़ होगी।

रणवीर सिंह पहले भी रोहित शेट्टी के साथ ज़बरदस्त हिट फिल्म सिम्बा कर चुके हैं साथ ही फिल्म सूर्यवंशी' में भी उनकी झलक देखने को मिली थी। तो इस तरह से ये तीसरा मौका होगा जब रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह एक साथ होंगे। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज के साथ पहली बार रणवीर सिंह स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। दर्शकों को दोनों की जोड़ी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना दिलचस्प होगा। इसके अलावा रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म जयेशभाई जोरदार के प्रमोशन में भी बिजी हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story