×

Rohit Shetty ला रहे हैं रीयल लाइफ कॉप राकेश मारिया की कहानी, कई खतरनाक मिशन में रहें हैं शामिल

Rohit Shetty सिंघम, सूर्यवंशी और सिंबा जैसी कई फिल्मों के साथ अब रियल लाइफ बेस्ड फिल्म बनायेगे वो भी रीयल लाइफ कॉप राकेश मारिया पर।आइये जानते हैं कौन है राकेश मारिया।

Shweta Srivastava
Report Shweta SrivastavaPublished By Rakesh Mishra
Published on: 30 April 2022 10:27 AM GMT
Rohit Shetty with Rakesh Maria
X

Rohit Shetty with Rakesh Maria (Image Credit-Social Media)

Rakesh Maria Biopic: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) जाने जाते हैं पुलिस बेस्ड फिल्म बनाने के लिए। उनकी फिल्मों में ज़बरदस्त एक्शन भी देखने को मिलता है। सिंघम, सूर्यवंशी और सिंबा जैसी कई फिल्मों के साथ अब रोहित शेट्टी रियल लाइफ बेस्ड फिल्म बनायेगे वो भी रीयल लाइफ कॉप राकेश मारिया पर।

दरअसल अभी तक रोहित शेट्टी ने काल्पनिक किरदारों को ही पर्दे पर उतरा है लेकिन अब वो एक ऐसी फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमे रियल हीरो की कहानी है। जिसकी जानकारी खुद रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया के ज़रिये अपने फैंस तक पहुंचाई है। साथ ही इस पर काम करते हुए रोहित शेट्टी ने अपनी ख़ुशी का भी इज़हार किया है। और जिस किरदार को रोहित शेट्टी पर्दे पर दिखने वाले हैं वो हैं राकेश मारिया (Rakesh Maria)

फिलहाल रोहित शेट्टी अपनी पुलिसिया वेब सीरीज इंडियन पुलिस फाॅर्स में भी व्यस्त हैं। जिसमे सिद्धार्थ मल्होत्रा,विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी के नामों का एलान रोहित ने पहले ही कर दिया था। ओटीटी प्लेटफार्म पर ये रोहित शेट्टी का डेब्यू होगा। साथ ही रोहित शेट्टी ने आज अपने नए प्रोजेक्ट का भी एलान कर दिया है जो एक रियल कॉप लाइफ पर बेस्ड है।

अब आपको बता दें कि राकेश मारिया हैं कौन। दरअसल राकेश मारिया मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर है। जो अब रिटायर्ड हो चुके हैं। साथ ही आपको बता दें कि मारिया ने अपने कार्यकाल में कई बड़े केस सॉल्व किए हैं। उन्होंने 1993 के मुंबई सीरीयल ब्लास्ट, 2003 में गेटवे ऑफ इंडिया और साथ ही जवेरी बाजार ब्लास्ट केस जैसे बड़े बड़े केसेस को सुलझाने के बाद 2008 में मुंबई हमलों के आरोपी कसाब से पूछताछ भी की थी।

निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपने नए प्रोजेक्ट से जुडी जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिये दी जिसमे उन्होंने राकेश मारिया के साथ अपनी एक फोटो भी साझा करी। साथ ही रोहित ने इसपर कैप्शन भी दिया है उन्होंने लिखा है ,"राकेश मारिया,ये वो शख्स हैं जिन्होंने 36 तक आतंक को करीब से देखा है। मुंबई का सीरियल ब्लास्ट,अंडरवर्ल्ड का खतरा, 26/11 मुंबई हमला, उनकी ये जर्नी वाकई काफी लम्बी रही है। और मैं उनकी इस जर्नी को बड़े पर्दे पर लाने जा रहा हूँ जिससे मैं काफी सम्मानित फील कर रहा हूँ। "

रोहित शेट्टी के अलावा खुद राकेश मारिया ने भी इस बारे में ख़ुशी जताई है। राकेश मारिया ने कहा है कि वो ये जानकर काफी खुश है कि उनपर एक फिल्म बन रही है साथ ही उससे भी ज़्यादा ख़ुशी की बात ये है कि इसे रोहित शेट्टी जैसे शानदार निर्देशक पर्दे पर लाने वाले हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story