Roopa Ganguly Net Worth: रूपा गागुंली कभी निभाया द्रौपदी का किरदार, आज हैं करोड़ो की मालकिन

Roopa Ganguly Net Worth In Rupees: रूपा गांगुली को पुलिस द्वारा किया गया था गिरफ्तार, मिल गई जमानत, जाने कितनी संपत्ति की हैं मालकिन

Shikha Tiwari
Published on: 3 Oct 2024 1:09 PM GMT (Updated on: 3 Oct 2024 1:26 PM GMT)
Roopa Ganguly Net Worth
X

Roopa Ganguly Net Worth

Roopa Ganguly Net Worth: 57 साल की महाभारत से घर-घर में द्रौपदी के किरदार से प्रसिद्धी हासिल करने वाली बीजेपी की एमपी रूपा गांगुली(Roopa Ganguly) को बांसड्रोनी थाने में धरना देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद अलीपुर कोर्ट द्वारा जमानत भी दे दी गई है। चलिए जानते हैं रूपा गांगुली के बारे में कि वो कितनी अमीर हैं और इनके पति और बेटे के बारे में अन्य जानकारी

रूपा गांगुली को पुलिस ने किया गिरफ्तार (Roopa Ganguly Arrested By Police)-

एक्ट्रेस और बीजेपी नेता रूपा गंगोपाध्याय का बांसद्रोणी थाने पर धरना देने के कारण पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद आज अलीपुर कोर्ट में पेश किया नगरपाल मनोज वर्मा ने दावा किया कि थाने के काम में बाधा डालने के लिए रूपा के खिलाफ कार्रवाई की गई है इस दिन अलीपुर कोर्ट ने बीजेपी नेता को 1000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दिया है।

रूपा गांगुली कौन हैं (Roopa Ganguly Biography)-

25 नवंबर 1996 को रूपा गांगुली की जन्म कोलकाता में हुआ था। ये एक मीडिल क्लास फैमिली से संबंध रखती हैं। Roopa Ganguly एक एक्ट्रेस के साथ ही साथ प्लेबैक सिंगर और बीजेपी की लीडर भी हैं। इन्होंने साइंस से ग्रेजुएशन किया हुआ है। इन्होने पहली शादी देव्येंदु संग(Roopa Ganguly First Husband) की थी, जिनसे उनका तलाक हो गया। जिसके बाद दूसरी शादी धरूबो मुखर्जी (Roopa Ganguly Second Husband) संग की। जिनसे उनका एक बेटा है जिसका नाम आकाश मुखर्जी (Roopa Ganguly Son) है। इन्होंने कई सारे टीवी सीरियल और बंगाली फिल्मों में काम किया है। लेकिन इनको प्रसिद्धी मिली महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने के बाद अब इस समय वो बीजेपी की एमपी हैं।

रूपा गांगुली कितनी अमीर हैं (Roopa Ganguly Net Worth In Rupees)-

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूपा गांगुली जिन्होंने कभी द्रौपदी का किरदार महाभारत में निभाया था। आज वो 68 करोड़ रूपए तक की मालकिन हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story