×

बीजेपी लीडर और एक्ट्रेस रूपा गांगुली को सेरेब्रल अटैक, हॉस्पिटल में भर्ती

suman
Published on: 24 Dec 2016 6:36 AM GMT
बीजेपी लीडर और एक्ट्रेस रूपा गांगुली को सेरेब्रल अटैक, हॉस्पिटल में भर्ती
X

कोलकाता: टीवी की द्रौपदी और बीजेपी सांसद रूपा गांगुली को सरदर्द और आंशिक रूप से दृष्टिहीनता की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। साल्ट लेक में हॉस्पिटल से जारी बयान में कहा गया है कि गांगुली के ब्रेन में रक्त का छोटा सा थक्का (हीमाटोमा) है और वह पूरी तरह ठीक हैं लेकिन उन्हें आराम की जरूरत है।

हॉस्पिटल के अधिकारियों के अनुसार एक्ट्रेस से नेता बनीं गांगुली की बायीं आंख में परेशानी है और वह अभी डॉक्टर की देखरेख में हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता उनको देखने हॉस्पिटल पहुंचे थे।जनवरी 2015 में रूपा गांगुली बीजेपी में शामिल हुईं थीं। उन्होंने बंगाल विधानसभा का चुनाव भी लड़ा जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद नवजोत सिहं सिद्धू के बीजेपी छोड़ने पर राज्यसभा की एक सीट खाली हुई थी। इसी सीट के लिए अक्टूबर 2016 में रूपा को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। रूपा टीवी सीरियल महाभारत में द्रौपदी के रोल से चर्चा में आईं थीं।

suman

suman

Next Story