×

Roshan Singh Sodhi ने बताया क्या हुआ था उनके साथ, घर वापस लौटे एक्टर

Roshan Singh Sodhi Return Home: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह का पता लग गया है।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 18 May 2024 4:20 AM GMT
Roshan Singh Sodhi Return Home News
X

Roshan Singh Sodhi Return Home News (Image Credit: Social Media)

Roshan Singh Sodhi Return Home News: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह (Gurcharan Singh TMKOC) का पता आखिरकार चल चुका है। एक्टर पिछले 25 दिनों से लापता थे, जिसकी वजह से उनके परिवार, फैंस और दोस्त सभी परेशान थे। हालांकि, अब एक्टर घर वापस लौट आए हैं। 25 दिनों के बाद घर वापस लौटने के बाद गुरुचरण ने बताया है कि उनके साथ क्या हुआ था और वह कैसे लापता हो गए थे। आइए आपको विस्तार से बताते हैं गुरुचरण सिंह ने क्या कहा है?

घर वापस लौटे गुरुचरण सिंह (Roshan Singh Sodhi Return Home)

दरअसल, गुरुचरण की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस कई दिनों से उनकी तलाश कर रहे थे। हालांकि, एक्टर अब 25 दिनों के बाद खुद घर वापस लौट आए हैं। ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर 25 दिनों तक वह कहां थे और उन्होंने इतने दिन क्या किया? अब उनके वापस आते ही पुलिस ने उनसे पूछताछ की है और इस दौरन एक्टर ने बताया है कि वह दुनियादारी से दूर धार्मिक यात्रा पर निकल पड़े थे। बीते 25 दिनों में वह कभी अमृतसर तो कभी लुधियाना में थे। एक्टर ने बताया है कि वह कई शहरों के गुरुद्वारे में जाकर ठहरे थे, लेकिन जब उन्हें एहसास हुआ कि अब उन्हें अपने घर लौट जाना चाहिए तो वह वापस आ गए।


25 दिनों से लापता थे गुरुचरण सिंह (Roshan Singh aka Gurcharan Singh News)

बता दें कि 22 अप्रैल 2024 को गुरुचरण सिंह दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुए थे, लेकिन 26 अप्रैल तक वह मुंबई नहीं पहुंचे और वह अपने घर भी वापस नहीं गए जिसके बाद उनके पिता ने पुलिस में उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने अपनी जांच में पता लगाया था कि गुरुचरण सिंह का आखिरी बार दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया था, लेकिन फर वह वहां से कहां चले गए इसकी खबर किसी को नहीं थी। पुलिस ने जांच में कई नई-नई जानकारी तलाश की और एक्टर के लोकेशन का पता किया।


घर से प्लानिंग के साथ निकले थे गुरुचरण सिंह (Gurcharan Singh News)

अपनी जांच में पुलिस ने खुलासा किया था कि गुरुचरण सिंह प्लानिंग के साथ अपने घर से निकले थे, इसलिए वह ढूंढने पर भी किसी को नहीं मिले। पुलिस का कहना था कि गुरुचरण ने गायब होने से पहले अपना मोबाइल दिल्ली के पालम एरिया में छोड़ दिया था। मोबाइल नहीं होने के कारण उनका पता चल पाना मुश्किल हो रहा था। वहीं, जब पुलिस ने CCTV फुटेज देखी तो एक्टर को रिक्शा बदलते हुए देखा गया था। वैसे देखा जाए तो पुलिस की बात सच निकली, क्योंकि गुरुचरण लापता नहीं हुए थे वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर गए थे।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story