×

RRR : फिल्म आरआरआर की रिलीज डेट टलने के बाद आलिया भट्ट ने टू-डू- लिस्ट तैयार किया, जाने क्या है उनके इस लिस्ट में

आलिया भट्ट अपने अपकमिंग फिल्म 'आरआरआर' को लेकर बेहद उत्साहित थी। लेकिन हाल ही में निर्देशक एसएस राजामौली ने इसके रिलीज़ डेट को स्थगित कर दिया है।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 4 Jan 2022 11:45 AM GMT
RRR : फिल्म आरआरआर की रिलीज डेट टलने के बाद आलिया भट्ट ने टू-डू- लिस्ट तैयार किया, जाने क्या है उनके इस लिस्ट में
X

फोटो साभार : सोशल मीडिया

RRR : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने साउथ डेब्यू 'आरआरआर' (RRR) के लिए काफी एक्साइटेड थीं। लेकिन कोविड के मामलों में वृद्धि के कारण फिल्म को स्थगित कर दिया गया है। फिल्म की पहली रिलीज डेट 12 अक्टूबर थी। जिसे महामारी कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित कर दिया गया। इसके बाद इसकी रिलीज डेट 7 जनवरी तय की गई। लेकिन एकबार फिर रिलीज डेट से ठीक 2 दिन पहले इसे रोक दिया गया। ऐसे में जब फिल्म की रिलीज डेट टल गई है, तो अभिनेत्री आलिया भट्ट खुद को व्यस्त रखने का तरीका ढूंढ रही हैं।

आलिया ने इंस्टाग्राम पर ' गुड वर्ड्स' शेयर किए

अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने खुद को व्यस्त रखने का मंत्र अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया है। आलिया ने इस मंत्र के माध्यम से बताया है कि वो अपने करियर में आगे क्या करने वाली हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रेरित करने वाला कोट्स साझा की है। इस कोट्स के माध्यम से उन्होंने अपनी टू-डू सूची तैयार की है। इस मोटिवेशनल कोट्स में लिखा है, "जहां से शुरू करो, जो तुम्हारे पास है उसका उपयोग करो, जो कर सकते हो करो"। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इसके साथ हैशटैग का प्रयोग करते हुए लिखा, " गुड वर्ड।"

एस एस राजामौली ने फिल्म में आलिया के रोल के बारे में बात की

फिल्म ' आरआरआर' (RRR) में आलिया (Alia Bhatt) के रोल के बारे में बात करते हुए एस एस राजामौली (SS Rajamouli) ने कहा था, "एक भूमिका उसकी लंबाई पर आधारित नहीं हो सकती। आलिया भट्ट और अजय देवगन दोनों की भूमिकाएं बहुत महत्वपूर्ण हैं।" फिल्म निर्माता एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने आगे कहा, "अगर हम आरआरआर को एक शरीर के रूप में देखें, तो फिल्म में अजय सर का किरदार उसकी आत्मा है। और हम जानते हैं कि फिल्म में दो ताकतें हैं, दो पावरहाउस त, और अगर कोई है जिसे उन्हें संतुलित करना है, जिसके पास क्षमता और ताकत है, तो वह आलिया भट्ट द्वारा निभाई गई सीता का किरदार है।" एस एस राजामौली ने आगे कहा कि महत्व की दृष्टि से वे समान रूप से महत्तवपूर्ण हैं और कभी-कभी वो स्वयं नायकों से भी अधिक महत्वपूर्ण होते हैं।

आलिया भट्ट इन फिल्मों में नजर आएंगी

अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के वर्क फ्रंट की बात करें, तो फिल्म 'आरआरआर' के अलावा इस साल उनकी फिल्म ' गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) रिलीज होने वाली है। फिल्म 18 फरवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फ़िल्म प्रसिद्ध निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) द्वारा निर्देशित है। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म ' ब्रह्मास्त्र' भी इसी साल रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story