×

Ruslaan Trailer: आयुष शर्मा फुल एक्शन अवतार में, जानिए फिल्म रूसलन की कहानी

Ruslaan Trailer Review: आयुष की फिल्म Ruslaan का जबरदस्त ट्रेलर आ जारी कर दिया गया है, फिल्म में आयुष शर्मा का दमादार एक्शन देखने को मिलेगा.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 5 April 2024 9:25 AM GMT (Updated on: 24 April 2024 11:59 AM GMT)
Ruslaan Movie Trailer
X

Ruslaan Trailer  

Ruslaan Trailer Out: सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म Ruslaan का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म में आयुष शर्मा का एक अलग अवतार नजर आ रहा है। आयुष शर्मा (Aayush Sharma) जोकि सलमान खान (Salman Khan) के बहनोई है, उन्होंने बॉलीवुड में लवयात्री (Loveyatri Movie) फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद आखिरी बार आयुष शर्मा अंतिम: द फाइनल ट्रुथ (Antim The Final Truth) में नजर आएं थे। अब एक बार फिर से आयुष शर्मा बॉक्स ऑफिस पर नजर आएंगे। इस बार आयुष शर्मा अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म Ruslaan की वजह से चर्चा मे है। चलिए आज हम आपको रूसलान मूवी के रिलीज डेट, कास्ट व ट्रेलर हर एक चीज के बारे में बताने जा रहे है।

रूसलान मूवी ट्रेलर रिव्यू (Ruslaan Movie Trailer Review)-

यदि हम आयुष शर्मा की फिल्म रूसलान (Ruslaan Movie) के ट्रेेलर की बात करे तो आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की फिल्म रूसलान का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में आयुष शर्मा का जबरदस्त एक्शन अवतार आया नजर है। फिल्म के ट्रेलर में आयुष को पीटते और प्रताड़ित करते दिखाया गया है। वॉयस-ओवर में, आयुष कहते हैं कि जब कोई अपनी पहचान के लिए लड़ता है, तो वे या तो सब कुछ खो देते हैं या वे यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कोई उनका नाम याद रखे। आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की फिल्म रूसलान के ट्रेलर को सलमान खान भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है और आयुष शर्मा की तारीफ है।

रूसलान मूवी रिलीज डेट (Ruslaan Movie Release Date)

पिछले साल आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। जिसकी वजह से आयुष शर्मा (Aayush Sharma) को अपनी इस अपकमिंग फिल्म Ruslaan से काफी ज्यादा उम्मीद है। बता दे कि आज रूसलान मूवी के मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर साझा किया है। जिसमें उन्होनें फिल्म रूसलान के रिलीज डेट से लेकर हर ट्रेलर रिलीज तक हर एक जानकारी साझा की है। आयुष शर्मा की फिल्म रूसलान 26 अप्रैल 2024 (Ruslaan Movie Kab Release Hogi) को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

रूसलान मूवी कास्ट (Cast Of Ruslaan Movie)

आयुष शर्मा की फिल्म रूसलान (Ruslaan Movie) का करण बुटानी ने निर्देशन किया है। तो वहीं आयुष शर्मा, सुश्री मिश्रा और एक्टर जगपति बाबू मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

रूसलान मूवी की कहानी (Ruslaan Movie Story In Hindi)-

आयुष शर्मा की फिल्म Ruslaan की कहानी मुंबई पर आधारित है। फिल्म Ruslaan में आयुष शर्मा ने संगीत टीचर का किरदार निभाया है। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की पूरी कहानी क्या होगी। इसके बारे में 26 अप्रैल 2024 को ही पता चलेगा।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story