×

कुछ इस तरह बेटे तैमूर के जन्म को सेलिब्रेट कर रहे हैं पिता सैफ अली खान और मौसी करिश्मा

By
Published on: 21 Dec 2016 8:48 AM GMT
कुछ इस तरह बेटे तैमूर के जन्म को सेलिब्रेट कर रहे हैं पिता सैफ अली खान और मौसी करिश्मा
X

karishma

नई दिल्ली: बॉलीवुड के नवाब साहब और बेबो करीना कपूर के घर खुशियों का माहौल है। पूरा बॉलीवुड उन्हें बधाई दे रहा है। कपूर खानदान से लेकर पटौदी खानदान तक खुशियों का माहौल है। मंगलवार को करीना कपूर खान एक सुंदर से बेबी ब्वॉय की मां बन गई हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग जमकर इस ख़ुशी को सेलिब्रेट कर रहे हैं। सैफ अली खान ने अपने बेबी का नाम तैमूर अली खान रखा है।

करीना कपूर के मां बनने के बाद सैफ अली खान और करिश्मा कपूर ने अपने स्टाइल में इसे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीर करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। ये फोटो उस समय की जब पटौदी और कपूर खानदान करीना और नन्हें तैमूर से मिलने हॉस्पिटल पहुंचा था। बता दें कि करिश्मा कपूर और सैफ अली खान फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' में एक साथ दिखाई दे चुके हैं।

Next Story