×

Bigg Boss 16 Postponed: क्या अब नवंबर-दिसंबर में शुरू होगा सलमान खान का शो, जानिए पूरा मामला

Bigg Boss 16 Postponed: अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस साल बिग बॉस का सीजन 16 टल जायेगा और नवंबर तक ही शुरू हो पायेगा। लेकिन अब इस शो से जुडी अहम खबर सामने आई है।

Shweta Srivastava
Published on: 7 July 2022 1:17 PM GMT
Bigg Boss 16 Postponed
X

Bigg Boss 16 Postponed (Image Credit-Social Media)

Bigg Boss 16 Postponed: कलर्स चैनल अपने दो बेहतरीन रियलिटी शोज़ के साथ आगे बढ़ रहा है। जिसमे खतरों के खिलाड़ी 12 और झलक दिखला जा 10 शामिल हैं। ऐसे में ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस साल बिग बॉस का सीजन 16 टल जायेगा और नवंबर तक ही शुरू हो पायेगा। लेकिन अब इस शो से जुडी अहम खबर सामने आई है। तो चलिए जानते हैं कि इस खबर में कितनी सच्चाई है।

बिग बॉस शो हमेशा से ही सुर्ख़ियों में रहता है। इस शो ने कई आम लोगों को खास बना दिया और स्टार्स को सुपरस्टार बनाया है। वही अब शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए शो के मेकर्स ने कुछ फैसला लिया है। वहीँ इस शो से जुडी खबर आ रही थी कि ये शो पोस्टपोन हो जायेगा जिससे शो के फैंस काफी निराश हो गए थे। दरअसल हर साल फैंस इस शो का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। लेकिन शो के पोस्टपोन होने की खबर ने सभी को काफी उदास कर दिया था। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है आइये पता लगाते हैं।

क्या शो को शुरू होने में आ रही मुश्किलें?

बिग बॉस कलर्स चैनल का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला शो है जिसकी टीआरपी हमेशा टॉप पर रहती है। लेकिन इस समय कलर्स चैनल पर खतरों के खिलाड़ी 12 शो चल रहा है और इसके बाद कलर्स चैनल पर झलक दिखला जा 10 शो की शुरुआत होगी। दोनों ही शो काफी समय तक चलेंगे ऐसे में खबर आ रही है कि बिग बॉस पोस्टपोन हो जायेगा। लेकिन वहीँ अब बॉस के एक फैन पेज ने शो के टलने की सभी अटकलों पर ब्रेक दिया है। ट्वीट के जरिए अब ये साफ़ हो गया है कि शो अपने तय वक़्त में ही शुरू होगा। ट्वीट के ज़रिये ये साफ़ किया गया है कि शो से जुडी जो ये खबरे आ रहीं है कि शो नवंबर-दिसंबर में शुरू होगा ये बिलकुल फेक है। बिग बॉस का नया सीजन हमेशा की तरह ही अपने समय पर ऑन एयर होगा।

साथ ही बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 अगस्त में Voot Select पर आएगा। इसे लेकर ये भी खबर आ रही थी कि इसे रणवीर सिंह होस्ट करेंगे। फिलहाल इससे जुडी कोई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। हिलहाल बिग बॉस ओटीटी में शामिल होने वाले कुछ कंटस्टेंट्स के नाम सामने आये हैं। जैसे फैसल शेख, आजमा, पूनम पांडे, मुनव्वर फारूकी, आरुषि दत्ता। वहीँ बिग बॉस 16 में दिव्यांका त्रिपाठी, सनाया ईरानी, अर्जुन बिजलानी, टीना दत्ता और शिवांगी जोशी सेलेब्स के आने की उम्मीद है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story