×

Salman Khan Birthday: सलमान खान का विवादों से रहा है पुराना नाता, लगते आये हैं कई आरोप

Salman Khan Birthday:सलमान के जीवन के इन सालों में उनपर कई मामले दर्ज हुए। इतना ही नहीं वो इसके लिए जेल भी गए।आइये जानते हैं वो विवाद जिनकी वजह से सलमान खान विवादों में घिर गए।

Shweta Srivastava
Published on: 27 Dec 2022 4:47 AM GMT (Updated on: 27 Dec 2022 4:47 AM GMT)
Salman Khan Birthday
X

Salman Khan Birthday (Image Credit-Social Media)

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के भाई जान यानि सलमान खान का विवादों से काफी पुराना नाता रहा है कई बार हमने सलमान को कहते सुना है कि वो इसी वजह से शादी नहीं कर रहे क्योकि वो नहीं चाहते कि कल को वो अपने जीवन से जुड़े इन विवादों को लेकर जेल जाये और किसी और की ज़िन्दगी खराब हो जाये। सलमान अपने पर लगे इन इल्ज़ामों को लेकर काफी समय से लड़ाई करते आ रहे है लेकिन फिर भी अभी तक वो कुछ मामलों में अभी भी पूरी तरह से बरी नहीं हुए जहां। आइये जानते हैं सलमान खान के जीवन के उन विवादों के बारे में जिसने सलमान की रातों की नींद छीन ली थी।

सलमान खान के जीवन से जुड़े विवाद

26 सितंबर से 2 अक्टूबर, 1998 के बीच, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का कानून के साथ पहली बार सामना हुआ। वो 'हम साथ साथ हैं' के कलाकारों के साथ जोधपुर में शिकार पर गए थे और अवैध शिकार मामले में शामिल हुए। सलमान के जीवन के इन सालों में उनपर कई मामले दर्ज हुए। इतना ही नहीं वो इसके लिए जेल भी गए। आइये जानते हैं वो विवाद जिनकी वजह से सलमान खान विवादों में घिर गए।

1. काला हिरण मामला (कांकणी)

सलमान पर अक्टूबर 1998 में कांकाणी गांव में दो काले हिरणों के शिकार का आरोप लगाया गया था, जब वो 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे। ट्रायल कोर्ट ने सलमान को दोषी ठहराया और सैद अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम सहित अन्य आरोपी फिल्मी सितारों को रिहा कर दिया। वहीँ सलमान 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर, 1998 के बीच पुलिस हिरासत में रहे और उन्हें पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी। आखिरकार उन्हें 5 अप्रैल, 2018 को दोषी ठहराया गया। सलमान पर इस मामले में पिछले 23 साल मुकदमा चल रहा है।

2. काला हिरण मामला (मथानिया)

1998 में सलमान खान पर कई मामले दर्ज किए गए थे। उन पर 28 से 29 सितंबर, 2016 को मथानिया में एक काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने इस मामले में 10 अप्रैल से 13 अप्रैल और 26 अगस्त से 30 अगस्त 2007 के बीच फिर कुछ समय जेल में बिताया। राजस्थान उच्च न्यायालय ने 25 जुलाई, 2016 को उन्हें बरी कर दिया और चुनौती उच्चतम न्यायालय में लंबित है।

3. चिंकारा केस

26 और 27 सितंबर, 2018 को दो चिंकारा के शिकार के लिए भवाद में एक और मामला दर्ज किया गया था। ट्रायल कोर्ट ने उन्हें एक साल की कैद की सजा सुनाई थी और आखिरकार 25 जुलाई, 2016 को सलमान को बरी कर दिया गया था। फिलहाल ये केस सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

4. शस्त्र अधिनियम

सलमान खान पर 0.22 राइफल और 0.32 रिवॉल्वर रखने का आरोप लगाया गया था, जिनका काला हिरण शिकार करने के लिए इस्तेमाल किया गया था और जिसका की लाइसेंस समाप्त हो गया था। अक्टूबर 1998 को फिर मामला दर्ज किया गया और 18 जनवरी, 2017 को उन्हें इस मामले में बरी कर दिया गया।

5. हिट एंड रन केस

अवैध शिकार के चार साल बाद, सलमान खान की लैंड क्रूजर कार बांद्रा में अमेरिकन बेकरी में जा घुसी हिट एंड रन मामले में फुटपाथ पर सो रहे एक मजदूर की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अप्रैल 2018 में, मुंबई की एक अदालत ने सलमान के खिलाफ जमानती गिरफ्तारी वारंट रद्द कर दिया। इससे पहले, महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष उनके बरी होने के खिलाफ अपील की थी।

6. अवैध निर्माण पर कानूनी नोटिस

महाराष्ट्र के वन विभाग ने सलमान खान और उनके परिवार के पांच अन्य सदस्यों को पनवेल में बॉलीवुड स्टार के फार्महाउस पर अवैध निर्माण का दावा करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। एक अनिवासी भारतीय की शिकायत के आधार पर एक्टर के पिता सलीम खान के नाम पर 9 जून, 2018 को नोटिस दिया गया था, जिसकी पनवेल में एक संपत्ति भी है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story