×

B'DAY: इन एक्ट्रेसेस से रहा दबंग सलमान खान का अफेयर, फिर भी हैं कुंवारे

By
Published on: 26 Dec 2016 12:05 PM GMT
BDAY: इन एक्ट्रेसेस से रहा दबंग सलमान खान का अफेयर, फिर भी हैं कुंवारे
X

लखनऊ: जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की, तो न जाने कितने ही लोगों को उन्होंने प्यार करना सिखा दिया। माधुरी दीक्षित ने साथ जब उन्होंने 'हम आपके हैं कौन' की, तो ना जाने कितनी ही लड़कियों के दिल धड़कने लगे। जब-जब वह बड़े पर्दे पर अपनी शर्ट उतारते, तो ना जाने कितनी ही लड़कियों के दिलों पर सांप लोट जाते थे। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की। बॉलीवुड के 'प्रेम' कहलाने वाले सलमान खान 27 दिसंबर को 51 साल के हो जाएंगे। सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर, 1965 में हुआ था।

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस का करियर बनाने वाले एक्टर सलमान खान ने अब तक जितनी फिल्मों में काम किया है, उनकी लव स्टोरी मिसाल बन गई है। लेकिन असल जिंदगी में वह आज तक अकेले हैं। उन्होंने जब से बॉलीवुड में एंट्री की है, तब से उनका नाम किसी न किसी एक्ट्रेस के साथ जुड़ता रहा है। फिर वह चाहे संगीता बिजलानी, सोमी अली, कैटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय या फिर आजकल उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर। खबरों की माने तो न जाने कितनी ही एक्ट्रेस से उनकी शादी तक भी बात पहुंच गई, पर फिर रुक गई।

आगे की स्लाइड में जानिए किन-किन एक्ट्रेसेस से रहा सलमान खान का अफेयर

संगीता बिजलानी: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का सबसे पहला अफेयर अपने टाइम की जानी-मानी एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ जुड़ा। 1980 में मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद संगीता बिजलानी ने एक-आध ही फिल्में की और तभी उस बीच संगीता और सलमान का अफेयर शुरू हो गया। लेकिन छोटी-मोटी अनबन के चलते सलमान और संगीता अलग हो गए और संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजरुद्दीन से शादी कर ली।

आगे की स्लाइड में जानिए सलमान खान की लाइफ में आने वाला दूसरा प्यार

सोमी अली: संगीता बिजलानी के जाने के बाद सलमान खान की लाइफ में एंट्री हुई पाकिस्तानी मूल की एक्ट्रेस सोमी अली की। दोनों का प्यार भी परवान चढ़ा। लेकिन सलमान खान की शराब और अब्यूजिव बिहेवियर के चलते सोमी अली भी सलमान खान को 1999 में छोड़कर चली गई। वहीं कुछ लोह ऐश्वर्या राय को भी इनके ब्रेकअप की वजह मानते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए सलमान खान की लाइफ में आने वाला तीसरा प्यार

ऐश्वर्या राय: 1999 में आई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या राय और सलमान खान के बीच नजदीकियां इस कदर बढ़ी कि चारों ओर उनके अफेयर की चर्चा होने लगी। इनका अफेयर करीब 2 साल तक चला। कहा जाता है कि सलमान खान ऐश्वर्या के प्यार में पागल हो चुके थे। उन्हें बिलकुल बर्दास्त नहीं होता था कि ऐश्वर्या राय का नाम किसी और के साथ जुड़े इसी वजह से सलमान खान से विवेक ओबराय ने भी दुश्मनी मोल ली। लेकिन 2 साल बाद ही सलमान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप हो गया। इतना ही नहीं ऐश्वर्या ने सलमान के खिलाफ मारपीट का मुकदमा भी दर्ज करवाया था।

आगे की स्लाइड में जानिए सलमान खान की लाइफ में आने वाला चौथा प्यार

स्नेहा उलाल: ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप होने के बाद मानों सलमान खान ने बॉलीवुड को दूसरी ऐश्वर्या देने की ठान ली। शायद यही वजह रही कि सलमान खान उन्ही की तरह दिखने वाली एक्ट्रेस स्नेह उलाल को लेकर आए। स्नेह उलाल ने सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी' में काम किया इस बीच दोनों के अफेयर की खूब चर्चाएं रही। पर इस बारे में न तो सलमान खान ने कुछ कहा और ना ही स्नेह उलाल ने। स्नेह का जादू बॉलीवुड फिल्मों में ज्यादा नहीं चला। इसी वजह से उन्होंने साउथ की फिल्मों की ओर रुख कर लिया।

आगे की स्लाइड में जानिए सलमान खान की लाइफ में आने वाला पांचवा प्यार

कैटरीना कैफ: दबंग सलमान खान की लाइफ के अफेयर तो खूब चर्चा में रहे। लेकिन ऐश्वर्या राय के साथ उनका नाम कुछ ज्यादा ही जुड़ा। कहा जाता है कि सलमान खान की वजह से कटरीना कैफ के डूबते हुए करियर को सहारा मिला। आज कैटरीना का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल है। सलमान खान ने कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' की। उस टाइम सलमान खान कैटरीना को लेकर काफी सीरियस थे पर किस्मत को शायद यह मंजूर नहीं था। 2010 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Next Story