×

सलमान के शेरा ने तोड़ी चुप्पी, रेप के आरोप पर दिया ये बयान

suman
Published on: 23 Oct 2017 7:30 AM GMT
सलमान के शेरा ने तोड़ी चुप्पी, रेप के आरोप पर दिया ये बयान
X

मुंबई: सलमान के बॉडीगार्ड शेरा पर बीते दिन एक महिला ने फोन कर धमकाने और रेप करने का आरोप लगाया था। हाल ही में अब इस मामले पर शेरा ने चुप्पी तोड़ी है और ये बड़ा बयान दिया शेरा ने खुद इस बारे में बात की है और कहा है कि वो इस महिला को नहीं जानते और वो नहीं जानते कि यह सब क्यूं हो रहा है। शेरा ने कहा कि न तो वो उनका नंबर है और न वो उनकी आवाज है। शेरा ने कहा कि आवाज भी रिकॉर्ड होकर दर्ज कर दी गई है। वो इस महिला को नहीं जानते और न ही उन्होंने कभी इनसे बात की है। ये बेबुनियाद आरोप है।

यह भी पढ़ें...सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के खिलाफ FIR दर्ज, एक महिला ने गैंगरेप का लगाया आरोप

जुबैर ने हाल ही में सलमान के खिलाफ उन्हें नेशनल टेलीविजन पर बेइज्जत करने और अपशब्द कहने के लिए कम्प्लेंट दर्ज करवाई थी। जब जुबैर सलमान के खिलाफ कम्प्लेंट दर्ज करवा रहे थे उस समय एक सोशल ऐक्टिविस्ट भी उनका साथ दे रही थीं। इस महिला का कहना है कि सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने उन्हें फोन पर धमकी दी है और जुबैर के केस को बंद करवाने के लिए कहा था।

मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में पुलिस ने आईपीसी की धारा 509 के तहत उस अनजाने शख्स के खिलाफ महिला की कम्प्लेंट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि वो कॉल करने वाले का पता कर रहे हैं। वैसे, सलमान की तरफ से इस बारे में अभी कोई स्टेटमेंट नहीं आया है। सलमाान फिलहाल फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की तैयारियां कर रहे हैं।

suman

suman

Next Story