×

खतरे में है सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की जान! मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Salman Khan Brother In-Law Aayush Sharma: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बाद अब उनके जीजा आयुष शर्मा की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं क्या है पूरा मामला?

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 19 Feb 2024 8:45 AM GMT
खतरे में है सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की जान! मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
X

Salman Khan Brother In-Law Aayush Sharma: लॉरेंस बिश्नोई द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। एक्टर को मुंबई पुलिस ने वाई-प्लस सुरक्षा प्रदान की है। बीते साल नवंबर में भी सलमान खान को कई बार धमकियां मिली थी, जिसके बाद एक्टर की सुरक्षा को और भी ज्यादा टाइट कर दिया गया है। वहीं अब सलमान के परिवार को भी पुलिस सुरक्षा दे दी गई है। जी हां...लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के बाद उनके जीजा आयुष शर्मा की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

सलमान खान के जीजा की बढ़ाई गई सुरक्षा

दरअसल, सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा इस समय अपकमिंग फिल्म 'रुस्लान' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि आयुष शर्मा मीडिया इवेंट्स में पुलिस कर्मियों के साथ होंगे। कई मीडिया पोर्टलों के अनुसार आयुष शर्मा की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी नियुक्त किए गए हैं। इतना ही नहीं आयुष शर्मा अब सलमान की बुलेटप्रूफ कार का इस्तेमाल भी करेंगे। कुछ समय पहले सलमान ने भी अपने लिए नई बुलेटप्रूफ कार खरीदी थी। फिलहाल ये गाड़ी इंडियन मार्केट में लॉन्च भी नहीं हुई है। उनकी ओर से ये फैसला तमाम सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। एक्टर ने Nissan Patrol SUV गाड़ी को इम्पोर्ट किया है। इसे साउथ एशिया बाजार में सबसे लोकप्रिय और मंहगी गाड़ियों में से एक एसयूवी माना जाता है। ये बुलेटप्रूफ गाड़ी सुरक्षा के नजरिए से काफी खास है।


मिल रही धमकी पर क्या बोले सलमान

बता दें कि एक अवॉर्ड शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खान ने पहली बार गैंगस्टर्स की ओर से मिल रही धमकियों पर रिएक्ट किया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान से पूछा गया था कि 'आप पूरे इंडिया के भाईजान हैं। आपको जो धमकियां मिलती हैं उसको आप कैसे देखते हैं?' इस पर एक्टर ने कहा था- 'पूरे इंडिया के भाईजान नहीं हैं, किसी की जान भी हैं हम। बहुत सारों की जान हैं हम। भाईजान उनके लिए हैं, जो कि भाई हैं और उनके लिए हैं जिन्हें हम बहन बनाना चाहते हैं।'


फिल्म रुसलान में नजर आएंगे आयुष शर्मा

आयुष शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो आयुष शर्मा फिल्म 'रुसलान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये फिल्म अगले साल 12 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सुश्री मिश्रा, जगपथी बाबू और विद्या मालवदे सहित कई एक्टर्स लीड रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन करण एल बतानी कर रहे हैं। इससे पहले आयुष शर्मा को फिल्म 'अंतिम' में सलमान खान के साथ देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई थी।


Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story