×

Salman Khan: लग्जीरियस और नेचर से लैश सलमान खान का पनवेल वाला फॉर्महाउस, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Salman Khan Farmhouse: सलमान खान ने अपने पनवेल वाले फार्म हाउस में काफी लंबा वक्त बिताया था। इस फार्म हाउस में जहां हर तरह के आराम की सुख-सुविधा मौजूद हैं तो चारों ओर काफी दूर तक हरियाली भी फैली हुई है।

Anushka Rati
Published on: 27 Dec 2022 1:52 AM GMT (Updated on: 27 Dec 2022 1:53 AM GMT)
Salman Khan: लग्जीरियस और नेचर से लैश सलमान खान का पनवेल वाला फॉर्महाउस, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
X

Salman Khan Panvel Farmhouse (image: social media)

Salman Khan Panvel Farmhouse: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान काफी लग्जीरियस लाइफ जीतें हैं। एक्टर सलमान खान ने लगभग तीन दशक से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहें हैं। एक्टर सलमान खान को केवल उनकी लग्जीरियस लाइफ के लिए ही नहीं बल्कि परिवार और दोस्तों के अंदर भरे सलमान खान के लिए प्यार भी सुर्खियों में रहता है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अपनी फैमिली के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करतें हैं। सलमान खान अक्सर अपने पनवेल वाले फार्म हाउस में समय बिताते हुए नजर आतें हैं। हाल ही में हुए लॉक डाउन के दौरान में सलमान खान ने अपने पनवेल वाले फार्म हाउस में काफी लंबा वक्त बिताया था। इस फार्म हाउस में जहां हर तरह के आराम की सुख-सुविधा मौजूद हैं तो चारों ओर काफी दूर तक हरियाली भी फैली हुई है।

देखिए तस्वीरें और विडियोज

एक्टर सलमान खान अपनी बहन अर्पिता के बेहद करीब हैं और सलमान खान के पनवेल वाले फार्म हाउस का नाम भी उनकी बहन अर्पिता के नाम पर है। ये फार्म हाउस सलमान की फेवरेट प्लेसेज में से एक है। अपने पनवेल फार्म हाउस में सलमान खान ने लॉकडाउन के टाइम काफी समय बिताया था जिसकी तस्वीरें और वीडियो सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं थीं। शेयर की गईं इन तस्वीरों में सलमान खान खेती करते नजर आए थें। सलमान खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हुईं थी।

एक्टर सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस में एक बेहद शानदार जिम भी बना हुआ है, जिसमें सलमान वर्कआउट भी करतें हैं। फॉर्महाउस के इस जिम में जिमिंग के हर जरूरी इक्विपमेंट मौजूद हैं। हुए लॉकडाउन के दौरान सलमान इसी जिम में वर्कआउट करतें थें।

बता दें कि एक्टर सलमान खान का ये पनवेल फार्म हाउस में रोजमर्रा और हर तरह की सुख-सुविधा तो मौजूद है ही इसके अलावा इस फॉर्महाउस के चारो तरफ और काफी दूर तक हरियाली फैली हुई है। एक्टर सलमान खान अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखतें हैं ऐसे में लॉकडाउन के दौरान सलमान यहां पर साइकलिंग भी करतें थें और एक्टर सलमान खान का ये फार्म हाउस 150 एकड़ में फैला हुआ है।

एक्टर सलमान खान को साइक्लिंग करना, बाइक राइडिंग और होर्स राइडिंग काफी पसंद है। उन्होंने अपने फार्म हाउस में घुड़सवारी के लिए ट्रैक भी बनवा रखें हैं। इसके अलावा उनके फार्म हाउस में स्वीमिंग पूल हैं।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story