×

Salman Khan Threat Case: धमकी से नहीं डरे सलमान खान, हुए हैदराबाद के लिए रवाना

Salman Khan Death Threat Case:सलमान खान अपनी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली के लिए हैदराबाद निकल गए हैं। गौरतलब है कि सलमान के पिता सलीम खान को 5 जून की सुबह एक धमकी भरा लेटर मिला था।

Shweta Srivastava
Published on: 7 Jun 2022 3:47 AM GMT (Updated on: 7 Jun 2022 4:14 AM GMT)
Salman Khan On Airport
X

Salman Khan On Airport  (Image Credit-Social Media)

Salman Khan Death Threat Case: बॉलीवुड के दबंग खान आजकल सुर्ख़ियों में हैं। सलमान (Salman Khan) आईफा अवार्ड के लिए बाहर गए हुए थे लेकिन रविवार को वापस मुंबई लौट आये हैं। अब खबर है कि वो अपनी अपकमिंग फिल्म कभी ईद कभी दिवाली (Kabhi Eid Kabhi Diwali) के लिए हैदराबाद निकल गए हैं। गौरतलब है कि सलमान के पिता सलीम खान (Saleem Khan) को 5 जून की सुबह एक धमकी भरा लेटर मिला था जिसमे सलमान खान और सलीम खान को जान से मरने की धमकी दी गयी थी।

आपको बता दें कि सलीम खान और सलमान के नाम ये धमकी भरा एक लेटर कुछ अज्ञात लोगों ने मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में छोड़ा था। जिसकी पड़ताल मुंबई पुलिस कर रही है। फिलहाल पुलिस ने सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल दी लेकिन उन्हें कोई सुराग अभी तक नहीं मिल पाया है। वहीँ सलमान खान अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं।

इसके पहले सलमान खान अबू धाबी में आईफा अवार्ड 2022 (IIFA Awards 2022) के सिलसिले में गए हुए थे। लेकिन रविवार को वो मुंबई वापस आ गए थे। इसके बाद सलमान खान अंबानी परिवार की अरंगेत्रम सेरेमनी में नज़र आये। वहीँ सोमवार को वो अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स (Galaxy Apartments) में थे। इसके बाद सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग के लिए हैदराबाद निकल गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली का अगला शिड्यूल हैदराबाद में शूट होना है जिसके लिए वो निकल गए हैं साथ सलमान वहां 25 दिन रहेंगे। साथ ही वो फ़िलहाल फिल्म की पूरी टीम के साथ निकल गए हैं। इसके बाद उनकी फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की शूटिंग के लिए सलमान मुंबई वापस आ कर इसपर काम शुरू करेंगे। इसके साथ ही सलमान की मुंबई के कलीना एयरपोर्ट से फोटो भी देखी गयी हैं।

फिलहाल आपको बता दे कि सलमान की सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस पूरी तरह से एक्शन में है उन्हें पूरी तरह सिक्योरिटी भी दी जा रही है। 6 जून को भी मुंबई पुलिस सलमान के घर पहुंची थी। साथ ही सलमान खान सलीम खान अरबाज़ और सोहेल खान ने अपना बयान भी दर्ज करवा दिया था। इसके अलावा मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर विश्वास नागरे पाटिल और डीसीपी मंजुनाथ शेंगे ने सलमान के घरवालों से पूछताछ भी की थी।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story